UP News: श्रावस्ती जनपद के थाना मल्हीपुर के चहलवा गांव में एक लड़की ने अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।पीड़िता का आरोप है कि मामले की शिकायत पुलिस को बताने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता था।

UP News: क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार 5 मई को पीड़िता की मां अपनी रिश्तेदारी में गई थी। पीड़िता घर पर पिता के साथ अकेली थी। रात करीब 10 बजे जब पीड़िता सो रही थी। अचानक उसका पिता कमरे में पहुंचा और बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता के शोर मचाने पर पिता ने उसे जान से मार डालने की धमकी देकर चुप करा दिया।

घटना के बाद आरोपित ने बेटी को अपने दबाव में रखने का प्रयास भी किया। शनिवार को मौका पाकर पीड़िता मल्हीपुर थाने पहुंची। जहां उसने पुलिस को आप बीती बताई। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
जिसे प्रभारी थानाध्यक्ष राम नवल यादव द्वारा संबंधित न्यायालय ले जाया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।पीड़िता ने पूरी घटना सोशल मीडिया पर उजागर कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया।
संबंधित खबरें
- UP News: राजनगर एक्सटेंशन में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, आरोपी घायल
- UP News: शिक्षा विभाग ने पकड़ा बड़ा फर्जीवाड़ा, Agra में प्रधानाध्यापिका बिना स्कूल आए उठा रही थी वेतन