UP News: बांदा जेल से बाहुबली मुख्‍तार अंसारी Lucknow Court में पेशी के लिए रवाना, प्रशासन की व्‍यवस्‍था चाक-चौबंद

UP News:बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी को लखनऊ स्थित कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा है। जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अवैध रूप से संपत्ति हड़पने के मामले में अदालत में पेश किया जाएगा। इस दौरान पुलिस प्रशासन का अमला पूरी तरह से मुस्‍तैद है।

0
425
Allahabad HC
Allahabad HC

UP News:बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी को लखनऊ स्थित कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा है। जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अवैध रूप से संपत्ति हड़पने के मामले में अदालत में पेश किया जाएगा। इस दौरान पुलिस प्रशासन का अमला पूरी तरह से मुस्‍तैद है।

देर रात पेशी के आदेश जारी होते ही प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। मुख्‍तार अंसारी की लखनऊ स्थित कोर्ट में पेशी से पूर्व पुलिस और प्रशासन मुस्‍तैद नजर आया। इस दौरान पूरी रात जेल अधिकारियों की यहां आपाधापी चलती रही। इसी क्रम में देर रात करीब 1 से 3 बजे के बीच प्राइवेट इनोवा में बांदा के जिलाधिकारी मयंक गुप्‍त और पुलिस कप्‍तान जेल में जाकर मुख्तार अंसारी से मिले। इसके साथ ही सीएमओ और डॉक्टर्स की मेडिकल टीम ने मुख्‍तार का पूरा हेल्‍थ चेकअप किया।

Mukhatar ansari 3

UP News: कोर्ट ने मेडिकल खारिज कर पेश होने का दिया आदेश

ukhtar 4

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज लखनऊ कोर्ट में मुख्‍तार अंसारी की पेशी है। अभी तक वह मेडिकल में चल रहे थे लेकिन अदालत ने इनका मेडिकल खारिज करते हुए कोर्ट में पेशी का आदेश दिया। जानकारी के अनुसार कोर्ट का आदेश रात 8:00 बजे जेल में पहुंचा। इसके बाद से प्रशासन हरकत में आया। प्रशासन की चहल कदमी तेज हुई। एक एंबुलेंस भी जेल के दरवाजे पर खड़ी है, जोकि रात 3:00 बजे लगाई गई थी।

इसके अलावा एक एक वज्र वाहन साथ में एक पीएसी की टुकड़ी दो ट्रकों में तैनात है। प्रशासन का कहना है कि लखनऊ की अदालत में पेशी के आदेश के बाद से ही सख्‍ती और भी अधिक बढ़ा दी गई है।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

https://youtu.be/IJpZ8M5b1ss

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here