लखीमपुर कांड पर पुलिस ने किया खुलासा, आरोपियों को पहले से जानती थी पीड़िता, दुष्कर्म के मामले में 6 गिरफ्तार

0
240
UP News: लखीमपुर कांड पर पुलिस ने किया खुलासा, आरोपियों ने दुष्कर्म की बात कबूली, 6 गिरफ्तार
UP News: लखीमपुर कांड पर पुलिस ने किया खुलासा, आरोपियों ने दुष्कर्म की बात कबूली, 6 गिरफ्तार

UP News: लखीमपुर में हुए दिल दहलाने वाले मामले में पुलिस ने एक नया खुलासा किया है। दरअसल, पुलिस ने बताया कि लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ है बल्कि वो बहनें युवकों को जानती थी। दरअसल, मुख्य आरोपी छोटू को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। छोटू ने पुलिस को बताया कि दोनों बहनें आरोपियों को पहले से जानती थी, इनकी मुलाकात छोटू ने ही कराई थी। हालांकि, छोटू मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने इस बात का खुलासा भी किया है कि आरोपी सोहेल और जुनैद ने दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले में अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

lakhumpur
UP News

UP News: 6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए अब तक 6 आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है इसमें 1 हिंदु और 5 मुस्लिम युवक शामिल हैं। आरोपियों की पहचान छोटू , जुनैद, सोहेल, हफीजुरहमान, करीमुद्दीन और आरिफ के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है छोटू लड़कियों का पड़ोसी था और इसी ने लड़कियों की आरोपी से जान पहचान कराई थी।

UP News: पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है इस दौरान वीडियोग्रॉफी भी कराई जाएगी। पीड़िता के परिवारजन भी इसमें शामिल रहेंगे। दरअसल, आरोपियों ने इस बात को भी कबूल किया है कि हत्याएं उन्हीं लोगों ने की है, साथ ही बताया कि लड़कियां इन पर शादी का दबाव बना रही थी जिसके कारण आरोपियों को ऐसा करना पड़ा।

पूरे इलाके में लोगों ने हंगामा किया है और कई लोग सड़कों पर उतर गए हैं। ग्रामिणों द्वारा जमकर हंगामा किया जा रहा है जिसे लखीमपुर के एसपी संजय सुमन ने समझाकर शांत कराया ।

संबंधित खबरें:

Bhopal News: 3 साल की बच्‍ची के साथ बस ड्राइवर की बर्बरता, आरोपी गिरफ्तार, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ढहाया घर

Crime News: बिहार में बेलगाम अपराधी! बेगूसराय में ताबड़तोड़ गोलीबारी में 1 की मौत और 11 घायल; पक्ष-विपक्ष में ठनी