UP News: पति ने पहले पत्नी को करंट लगाकर मार डाला, फिर शव को घर में दफना दिया

0
119
UP News: इसी जगह पर दफनाया
UP News: इसी जगह पर दफनाया

UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर पिटाई की और फिर करंट लगाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। महिला की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने शव को उसी कमरे में दफना दिया, जहां वह रहता था। मामला तीन दिन बाद तब सामने आया जब महिला की सास ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार आधी रात को पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

UP News: सास ने खोली पोल

वारदात गोला कस्बे के हाफिजपुर मुहल्ले की है। बुजुर्ग महिला आसिया बेगम ने शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस को बताया कि उनकी बहू अफशा फातिमा गायब है और बेटा उसके बारे में कुछ नहीं बता रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस आधी रात को घर पहुंची और घर की तलाशी ली तो घर के कमरे में मिट्टी खुदी हुई मिली। पुलिस ने अफशा के पति वाशी को हिरासत में लेकर कमरे की खुदाई कराई तो अफशा का शव कमरे के अंदर दबा हुआ मिला।

download 2022 12 24T190418.729
UP News

पुलिस कर रही है पूछताछ

इंस्पेक्टर गोला डीपी शुक्ला ने बताया है कि आरोपी युवक वाशी ने अपनी पत्नी अफशा के साथ मारपीट की और बाद में उसे करंट लगा दिया। जब महिला की मौत हो गई तो उसने उसे घर के कमरे के अंदर दफना दिया। इसकी जानकारी उसने किसी को नहीं दी। वासी की मां कानपुर गई हुई थी। जब वह वापस लौटी तो उसे अपनी बहू नहीं मिली। बेटे की हरकत पर शक होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। सीओ गोला राजेश कुमार ने बताया है कि महिला के शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं हैं, लेकिन आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसे करंट लगा था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here