UP News: बाथरूम में लगे कैमरे से लड़कियों को नहाते देखा करता था गर्ल्स हॉस्टल का मालिक, इस तरह हुआ खुलासा…

हॉस्टल संचालक आशीष खरे कम पैसों में अपने यहां लड़कियों को कमरा देता था और इसी का फायदा उठाकर उसने लड़कियों के शावर रूम में हिडन कैमरे लगा रखे थे जिनसे उनकी वीडियो बनाता था।

0
279
UP News: हॉस्टल संचालक आशीष खरे
UP News: हॉस्टल संचालक आशीष खरे

UP News: एक शहर में अकेले रहते हुए, केवल कुछ ही स्थान हैं जहां ज्यादातर महिलाएं सुरक्षित होती हैं और अधिकांश समय यह एक फ्लैट या गर्ल्स हॉस्टल होता है जिसमें वे रहती हैं। लेकिन प्रयागराज के कर्नल गंज इलाके के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली कुछ छात्राओं के लिए, यह सुरक्षित ठिकाना नरक में बदल गया जब उन्हें पता चला कि मकान मालिक हिडन कैमरा से उनका वीडियो फिल्मा रहा है।

download 2022 06 02T162021.536
UP News

UP News: ऐसे खुली पोल

यह शर्मनाक घटना तब सामने आई जब हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों में से एक को गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में हिडन कैमरा मिला। इसके बाद छात्राओं जमकर हंगामा किया और पुलिस से शिकायत की। छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस ने हॉस्टल संचालक आशीष खरे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हॉस्टल संचालक आशीष खरे कम पैसों में अपने यहां लड़कियों को कमरा देता था और इसी का फायदा उठाकर उसने लड़कियों के शावर रूम में हिडन कैमरे लगा रखे थे जिनसे उनकी वीडियो बनाता था।

बताया जा रहा है कि आशीष खरे ने इसके लिए बकायदा एक कंप्यूटर रूम भी बना रखा था जहां से वह वीडियो देखता था और उन्हें हार्ड डिक्स में सेव कर लेता था। पुलिस ने खरे के पास से कई हार्ड डिस्क की बरामद की है जिसमें लड़कियों के वीडियो बनाए गए थे।

download 2022 06 02T162627.247
UP News: हॉस्टल

UP News: शावर में लगाया गया था हिडन कैमरा

बता दें कि ये हॉस्टल म्योहाल चौराहे के पास रहने वाला आशीष खरे गर्ल्स हास्टल का संचालक है। कैमरा लगाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गर्ल्स हास्टल संचालक आशीष खरे को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी छात्राओं की वीडियो बनाता था। हालांकि वीडियो का इस्तेमाल वो कहां करता था, इसका जवाब अभी सामने नहीं आया है।

गौरतबल है कि गुरुवार दोपहर को हॉस्टल में रहने वाली कुछ छात्राओं ने कर्नलगंज थाने में इस बात की शिकायत की। इस दौरान छात्राओं ने कहा कि बाथरूम में स्पाई कैमरा लगा हुआ है। इस कैमरे को शावर में लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक हॉस्टल संचालक डॉक्टर का बेटा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here