UP News: नोएडा में फायरिंग की घटना, जमीन विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां

0
83
UP News
UP News

UP News: दिल्ली से सटे नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। सेक्टर 142 के गढ़ी शहदरा गांव में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच किसी जमीन को लेकर विवाद था। पुलिस ने चार लोगों को दोनों पक्षों से हिरासत में ले लिया है और एक जांच शुरू की है। इस घटना ने स्थानीय लोगों के बीच भय और घबराहट पैदा कर दी है।

क्या है मामला?

नोएडा सेंट्रल जोन के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि गढ़ी शाहदरा गांव के रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता नवीन भाटी और उसके चाचा के बीच लंबे अरसे से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने जमीन पर अदालत से स्थगनादेश ले रखा था। मिली जानकारी के मुताबिक स्थगनादेश टूट गया है। एक पक्ष ने जमीन पर अदालत से स्थगनादेश ले रखा था। मिली जानकारी के मुताबिक स्थगनादेश टूट गया है। इस बारे में पुलिस को जानकारी दिए बिना ही दूसरा पक्ष जमीन पर कब्जा करने पहुंच गया। जिसके बाद दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। इतना ही नहीं विवाद इतना बढ़ा कि ताबड़तोड़ गोलियां भी चलने लगीं।

यह भी पढ़ें: