UP Election 2022: एक्शन में प्रियंका गांधी, किसानों से मिलने पहुंची बुंदेलखंड, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने शेयर की तस्वीरें

0
380

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) लगातार सक्रिय हैं। बुंदेलखंड में हुई किसानों की मौत के बाद उनसे मिलने के लिए प्रियंका गांधी ट्रेन से ही निकल गयी है। इसी दौरान उन्होंने लखनऊ (Lucknow) में कुलियों से भी मुलाकात की। प्रियंका गांधी के बुंदेलखंड पहुंचने पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया है।

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष Srinivas BV ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने ललितपुर में खाद की लाइन में मृत होने वाले किसान के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।
खाद नहीं मिल रही, किसान त्रस्त हैं, भाजपा सरकार की नीतियां किसान को मौत के मुँह में धकेल रही हैं।

1 17

ललितपुर में खाद की लाइन में खड़े रहने के दौरान 2 किसानों की मौत हो गयी थी। प्रियंका गांधी इस घटना के बाद से लगातार इस मुद्दे पर भी सक्रिय दिख रही है।

4 6

इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था कि किसान मेहनत कर फसल तैयार करे तो फसल का दाम नहीं।किसान फसल उगाने की तैयारी करे, तो खाद नहीं। खाद न मिलने के चलते बुंदेलखंड के 2 किसानों की मौत हो चुकी है। लेकिन किसान विरोधी भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा है। इनकी नीयत और नीति दोनों में किसान विरोधी रवैया है।

3 10

इसे भी पढ़ें: कोरोना काल में पीएम ने किसानों को दी बड़ी राहत, DAP खाद पर बढ़ाई 140 % सब्सिडी, कृषि मंत्री ने बताया किसानों के लिए वरदान

योगी सरकार में बड़ा घोटाला, किसानों के पास पहुंचने से पहले गायब हुई करोड़ों की खाद