UP Budget Session: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने विधानसभा (Vidhan Sabha) में बजट सत्र के दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों में यूपी सबसे आगे है,लेकिन ये आंकड़े सरकार नहीं मानती है। उन्होंने 19 साल की युवती से हुई दुष्कर्म की घटना का जिक्र भी किया। जिसके बाद खुद सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adiyanath) ने सपा प्रमुख को जवाब दिया है।
सीएम ने राज्य विधानसभा में ‘लड़के है, गलती हो जाती है’ टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी अक्षम्य है और सख्त कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, ‘लडके है, गलती हो जाती है’ 2014 में मुलायम सिंह यादव द्वारा बलात्कार के मामलों पर की गई एक टिप्पणी थी जब सपा सत्ता में थी।

UP Budget Session: सीएम योगी ने Akhilesh Yadav पर कसा तंज
सीएम योगी ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी तरह का अपराध अक्षम्य है। खासकर महिलाओं से जुड़े अपराधों पर सरकार पूरी गंभीरता से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। यह बीजेपी की सरकार है, यहां इसके बारे में नहीं कहा जा सकता कि ‘लड़के है, गल्ती हो जाती है’। यदि कोई अपराधी है, तो उसके खिलाफ केवल जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई की जाती है।
UP Budget Session: सपा प्रमुख ने क्या कहा?
बता दें कि इससे पहले, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विधानसभा में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि जो सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है। तो सरकार ये बताए कि सरकार के पास जो सिस्टम है, जिसको डॉयल 112 कर दिया गया है। उसके आंकड़ें क्या कहते हैं? उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) की बात करने वाली सरकार और कोई कल्पना नहीं कर सकता की ये वही यूपी है यहां जीरो टॉलरेंस की बात हो रही है।

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि यूपी महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सबसे आगे है, लेकिन सरकार इन आंकड़ों को स्वीकार नहीं करती है, इसलिए सरकार को बताना चाहिए कि सरकार के पास जो सिस्टम है, उसके लिए आंकड़े क्या कहते हैं। इन घटनाओं को लेकर सरकार संवेदनशील नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि दोषी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं। अगर ऐसा होता है, तो वे अराजकता का केंद्र बन जाएंगे।
संबंधित खबरें…
- अब Akhilesh Yadav के सहयोगी भी कसने लगे तंज, ”सपा अध्यक्ष AC के आदी हो गए हैं”
- UP News: कांग्रेस नेता एवं धर्म गुरु प्रमोद कृष्णन पहुंचे Azam Khan के घर, Akhilesh Yadav पर बड़ा हमला करते हुए कहा- मुलायम का ख्याल नहीं रखा, आजम का क्या रखेंगे?
- UP Politics: सपा की बैठक में Akhilesh Yadav चुने गए विधायक दल के नेता, सदन में निभाएंगे मजबूत विपक्ष की भूमिका