Maharashtra के मुख्यमंत्री Uddhav Thackeray ने अपने पुराने साथी BJP के साथ कई सालों के गठबंधन को समय की बर्बादी बताया है। साथ ही हिंदुत्व के मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने सत्ता के लिए सिर्फ हिंदुत्व का उपयोग किया है। बता दें कि 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद ढाई- ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री की बात को लेकर शिवसेना ने बीजेपी के साथ अपने कई सालों का गठबंधन तोड़ दिया था। जिसके बाद कांग्रेस और एनसीपी की मदद से उद्धव ठाकरे राज्य के नए मुख्यमंत्री बने थे।

भाजपा ने सत्ता के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल किया
सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम ही वे लोग हैं जिन्होंने उनका (भाजपा) समर्थन किया था। हमने 25 साल तक गठबंधन किया था। भाजपा ने सत्ता के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल किया है। हमने भाजपा का साथ छोड़ दिया है लेकिन हिंदुत्व नहीं छोड़ेंगे। भाजपा हिंदुत्व नहीं है। जब हमारे खिलाफ रणनीति का इस्तेमाल किया गया था तब हमने उन्हें चुनौती दी। ठाकरे ने यह भी कहा कि शिवसेना ने एक सहयोगी के रूप में भाजपा के साथ बिताए 25 साल बर्बाद कर दिए हैं। बता दें कि उन्होंने यह बात तब कही जब वो पार्टी के संस्थापक और उनके पिता बाल ठाकरे की 96वीं जयंती पर शिवसेना कार्यकताओं को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।
भाजपा ने हमें धोखा दिया: Uddhav Thackeray
एनसीपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए Uddhav Thackeray ने कहा कि हमने भाजपा का तहेदिल से समर्थन किया ताकि वे अपनी राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर सकें। हमारी समझ यह थी कि वे राष्ट्रीय स्तर पर जाएंगे, जबकि हम महाराष्ट्र में नेतृत्व करेंगे लेकिन उन्होंने हमें धोखा दिया और हमारे घर में ही हमें खत्म करने का प्रयास किया गया। इसलिए, हमें पलटवार करना पड़ा।
Uddhav Thackeray ने महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण किया

महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने रविवार 23 जनवरी को मुंबई के महाराणा प्रताप चौक, मझगांव में महाराणा प्रताप की घोड़े के साथ एक मूर्ति का अनावरण किया। बता दें कि उन्होंने यह अनावरण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। इस दौरान उनके बेटे और राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे और मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर भी मौजूद थीं।
संबंधित खबरें:
- Maharashtra में तीन माह की गर्भवती महिला के पेट पर क्यों लात मार रहा है सरपंच?, देखें वीडियो
- Maharashtra News: ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, KYC अपडेट के नाम पर देता था घटना को अंजाम
- Maharashtra News: अपने बच्चे को बेचने के आरोप में मां गिरफ्तार, नवी मुंबई के नेरुल परिसर इलाके की घटना