Tejashwi Yadav ने फेसबुक पोस्ट के जरिए NDA सरकार पर साधा निशाना, कहा- भाजपाईयों का संस्कार है कि जनता की गाढ़ी कमाई से…

Tejashwi Yadav ने सवाल उठाते हुए लिखा कि क्या करदाताओं की खून-पसीने की कमाई इन भाजपाई नेताओं का शौक़ पूरा करने के लिए है? क्या प्रधानमंत्री चुनाव में इसी मंगलराज की बात करते थे कि बिहार के सैकड़ों नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा दी जाएगी?

0
206
Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव फेसबुक के जरिए लगातार एनडीए सरकार पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने बिहार में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि बिहार में कानून व्यवस्था और सरकार संचालन की स्थिति बद से बदतर हो गई है। सरकार के अंदर ही जब स्थिति इस सीमा तक अविश्वासपूर्ण, अराजक और विस्फोटक हो गई हो कि भाजपा के उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों व सांसदो को अपनी ही राज्य सरकार की पुलिस, विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर यक़ीन नहीं रहा तो कहा ही क्या जाए?

tejashwi
Tejashwi Yadav

उन्होंने BJP पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि भाजपा के अधिकांश नेताओं को केंद्र सरकार ने Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है क्योंकि उन्हें अपनी ही डबल इंजन सरकार, गृहमंत्री, गृह विभाग और बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है। जो उपमुख्यमंत्री, भाजपाई मंत्री, विधायक और सांसद स्वयं की सरकार में सुरक्षित नहीं महसूस करता है वह जनता को क्या खाक सुरक्षा का अहसास कराएगा? जनता की गाढ़ी कमाई के दम पर केंद्रीय सुरक्षा बलों से स्वयं की सुरक्षा करवाना ही इन बुज़दिल डरपोक भाजपाईयों का संस्कार और इतिहास है?

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर Tejashwi Yadav ने उठाए सवाल

तेजस्वी यादव ने सवाल उठाते हुए लिखा कि क्या करदाताओं की खून-पसीने की कमाई इन भाजपाई नेताओं का शौक़ पूरा करने के लिए है? क्या प्रधानमंत्री चुनाव में इसी मंगलराज की बात करते थे कि बिहार के सैकड़ों नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा दी जाएगी? बिहार के स्थानीय नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा देने का सीधा अर्थ यह है कि बिहार में भाजपा प्रायोजित संरक्षित व संपोषित गुंडाराज, जंगलराज और राक्षसराज अब भाजपा के ही हाथ से बेक़ाबू है एवं इन्हें अब अपनी ही बिहार सरकार पर भरोसा नहीं। जंगलराज का झूठा राग अलापते-अलापते इन्होंने स्वयं ही महाजंगलराज ला दिया है।

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav

NDA सरकार पर Tejashwi Yadav हमलावर

उन्होंने आगे लिखा कि NDA के नेता चुनावों में सुशासन की सरकार बताते हैं, वही चुनाव बाद आरोप-प्रत्यारोप, सिरफुटौव्वल, मान-मनव्वल, गाली-गलौज, छुरा-भोंक, दोषारोपण और छींटाकशी का माहौल बनाए रहते हैं। पर अब हद तो यह हो गई है कि भाजपा के विधायक अपनी शानो-शौकत व सुरक्षा के लिए राजकीय सुरक्षा बलों के बजाय केंद्रीय सुरक्षा बलों की शरण में जा छुपे हैं। केंद्र सरकार बताए कि उसने बिहार में भाजपा के ही जंगलराज से प्रताड़ित बिहार के दर्जनों भर छुटभैये भाजपाई नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा प्रदान क्यों की है?

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here