Tamil Nadu Lockdown: रविवार को Tamil Nadu में रहेगा Full Lockdown, Omicron के मामले 121 के पार

0
446
Tamil Nadu Lockdown
Tamil Nadu Lockdown

Tamil Nadu Lockdown: ओमिक्रॉन (Omicron) के बढ़ते खतरे के कारण देश में हालात एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown) की तरह हो रहे हैं। कई राज्यों में सख्त पाबंदियों को लागू कर दिया है वहीं कई राज्यों में वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curfew) है। अन्य राज्यों ने फुल वीकेंड लॉकडाउन (Full Weekend Lockdown) लगा दिया है। तमिलनाडु (Tamil Nadu) सरकार ने ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए राज्य में 9 जनवरी से संडे टु संडे पूरी तरह लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। अन्य पाबंदियों को लेकर सरकार जल्द ही घोषणा करेगी।

Tamil Nadu Lockdown में अन्य पाबंदियां

Tamil Nadu Lockdown
Tamil Nadu Lockdown

रविवार को लॉकडाउन के कारण स्पेशल वैक्सीनेशन शनिवार को रहेगा। बता दें कि राज्य में कोरोना के मामले सोमवार को 1,728 से बढ़कर 2,731 हो गए हैं। वहीं ओमिक्रॉन के मामले तमिलनाडु में 121 हो गए हैं। ऐसे में राज्य में खतरा बढ़ते जा रहा है। सरकार ने 6 जनवरी से सिनेमा हॉल को बंद करने का फैसला किया है।

तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एम के स्‍टालिन ने कहा कि 6 जनवरी से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट लॉकडाउन और रविवार 9 जनवरी को पूर्ण लॉकडाउन के साथ रेस्तरां सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक टेकअवे संचालित रहेगा। कक्षा 1 से 9 की कक्षाएं केवल ऑनलाइन चलेगी और कक्षा 10-12वीं की कक्षाएं फिजिकल चलेगी।

बता दें कि तमिलनाडु में रविवार को लॉकडाउन के साथ और क्या पाबंदियां होंगी इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। जाहिर है दिल्ली सरकार ने भी खतरे को बढ़ता देख वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया है।

Tamil Nadu Lockdown: इन राज्यों में सख्त पाबंदियां

Tamil Nadu Lockdown
Tamil Nadu Lockdown

दिल्ली सरकार की कोरोना के कारण सख्त पाबंदियों को देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि राजधानी लॉकडाउन की तरफ बढ़ रही है। वहीं मुंबई की बात करें तो सख्त पाबंदियों को लागू कर दिया गया है। शादियों में 50 से अधिक लोग नहीं जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश में सरकार सख्त पाबंदियों पर विचार कर रही है।

जाहिर है देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए इसे भारत में तीसरी लहर कहा जा रहा है। वैसे भी देश अभी तक दूसरी लहर का दंस भूला नहीं है। दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई थी। स्वास्थ्य जानकारों का कहना है कि इसका कोई इलाज नहीं है। बस समय समय पर हाथ धोएं और खान पान का खासा ख्याल रखें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here