Starlink Satellite: यूपी के कुछ इलाकों में 12 सितंबर की रात आसमान में रोशनीनुमा कतार देखी गई थी। यह देख लोग दंग रह गए थे। उन्हें यह घटना किसी चमत्कार से कम नहीं लगी। कुछ लोग रोशनी की कतार को देख हैरान भी हुए। लेकिन इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है। दरअसल, रोशनी की कतार में वे कोई अजूबा नहीं बल्कि स्टारलिंक सैटेलाइट्स (Starlink Satellite) थे। वे सैटेलाइट्स ऐसे ही आसमान में रोशनी की कतार में उड़ते दिखते हैं। आइए जानते हैं आखिकार क्या हैं स्टारलिंक सैटेलाइट्स और एलन मस्क (Elon Musk) से इनका कनेक्शन क्या है…

लखनऊ और लखीमपुर खीरी में दिखे थे Starlink Satellite
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और लखीमपुर खीरी समेत यूपी के कई क्षेत्रों के आसमान में रोशनी की कतार देखी गई थी, जो स्टारलिंक सैटेलाइट्स थे। यह आकाशीय घटना 12 सितंबर रात की है। लोग स्टारलिंक सैटेलाइट्स को देखकर हैरान हो गए थे। उन्होंने अपने मोबाइल के कैमरे से उस घटना को कैप्चर भी कर लिया। बता दें कि वे स्टारलिंक सैटेलाइट्स, दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों में से एक एलन मस्क के थे। मस्क स्पेसएक्स (SpaceX) और टेस्ला (Tesla) के मालिक हैं।
हर दूसरे महीने अंतरिक्ष में भेजे जाते हैं Starlink Satellite
एलन मस्क स्टारलिंक सैटेलाइट्स को लगभग हर दूसरे महीने अंतरिक्ष में भेजते हैं। वे इन्हें अपने फॉल्कन-9 रॉकेट के माध्यम से अंतरिक्ष में भेजते हैं। इनके द्वारा भेजे गए ये स्टारलिंक सैटेलाइट्स ही थे, जो 12 सितंबर की रात भारत के आसमान से गुजरे थे। इससे पहले भी इन सैटेलाइट्स को भारत में देखा गया है। पिछले साल दिसंबर में पंजाब में स्टारलिंक सैटेलाइट्स को देखा गया था। उस समय भी लोग उन सैटेलाइट्स को देखकर हैरान हो गए थे। हालांकि, बाद में जब सच्चाई का पता चला तब उन्होंने राहत की सांस ली।
क्या हैं Starlink Satellite और इनके फायदे
दरअसल, स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क चाहते हैं कि पूरी दुनिया में वे अंतरिक्ष से बेहतर और तेज इंटरनेट सुविधा दें। इसके लिए ही वे स्टारलिंक सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजते हैं। स्टारलिंक सैटेलाइट्स विश्व को तेज और बेहतर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराता है।
मालूम हो कि इस सैटेलाइट से हाल में अभी विश्व के 40 देश अच्छी इंटरनेट की सुविधा ले रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में एलन मस्क ने स्टारलिंक सैटेलाइट्स के माध्यम से यूक्रेन को बेहतर इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करायी थी। स्पेसएक्स के अनुसार, मई 2022 में स्टारलिंक के लगभग 4 लाख सब्सक्राइबर्स हो गए थे।
यह भी पढ़ेंः
Weather Update: Delhi-NCR में बारिश के बाद तापमान में गिरावट, कई राज्यों में बारिश की संभावना