Shrikant Tyagi: 17 अक्टूबर को गैंगस्टर केस में हाईकोर्ट ने श्रीकांत त्यागी की जमानत मंजूर कर दी थी। आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद त्यागी को गुरुवार शाम लुक्सर जेल से रिहा कर दिया गया है। जेल से रिहा होने के बाद वह सीधे अपने परिवार के पास पहुंचा। इस दौरान नोएडा में उनका स्वागत किया गया। इसी दौरान त्यागी ने कहा कि न्यायपालिका पर उन्हें भरोसा है। उन्होंने कहा कि समाज ने उनका साथ दिया ओर वह भी समाज के साथ हमेशा खड़े है। बता दें कि त्यागी परिवार के पास ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी पहुंचे।
दरअसल, यूपी सरकार की तरफ से सोमवार को कोर्ट में श्रीकांत त्यागी की क्रिमिनल हिस्ट्री और गैंग चार्ट पेश किया गया था। श्रीकांत त्यागी के खिलाफ कुल 9 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। श्रीकांत त्यागी की तरफ से दलील दी गई कि उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और जो भी मुकदमे दर्ज हैं वह दुर्भावना से प्रेरित की गई हैं। वहीं, महिला से बदसलूकी मामले को लेकर श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी केस दर्ज किया गया था।

Shrikant Tyagi को नोएडा पुलिस ने 8 अगस्त को किया था गिरफ्तार
बता दें कि श्रीकांत त्यागी ने गैंगस्टर के मुकदमे में इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल जमानत अर्जी के लिए याचिका दायर की थी। त्यागी को 3 मुकदमों में सेशन कोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी है। श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने 8 अगस्त को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही त्यागी जेल में बंद रहे। पांच अगस्त को ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने मामला तूल पकड़ लिया था। इसके बाद नोएडा प्राधिकरण ने सोसायटी में श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण को तोड़ा था।

घर पहुंचते ही क्या बोला Shrikant Tyagi
त्यागी जैसे ही नोएडा अपने घर पहुंचा तो परिजनों ने उसका स्वागत किया। त्यागी ने जेल से रिहा होने के बाद कहा कि हमारी पंरपरा लड़ाई की नहीं है, हमारी परंपरा पैर छूने की है। साथ ही कहा कि किसी गलत कार्रवाई के चलते यदि जेल जाना पड़े तो स्वाभाविक है। लेकिन, जेल में तो हमेशा नहीं रहेगा घर तो आना है। भाजपा छोड़ने या चुनाव लड़ने पर त्यागी ने कहा कि वह समाज से बात करेंगे और फिर फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के लोग हमारे साथ खड़े हैं। उत्तर प्रदेश के अंदर 90 लाख का त्यागी समाज है। यह समाज बहुत बड़ा समाज है। समान ने जिस तरह से साथ दिया है इसके लिए उन सभी का तहे दिल से धन्यवाद।
Shrikant Tyagi की वापसी 72 दिनों पर हुई
त्यागी ने आगे कहा कि 72 दिनों के बाद मेरी घर वापसी हुई है। ये दिन मैं भूल नहीं सकता। उन्होंने कहा कि जिसने भी ये साजिश रचने का प्रयास किया वो सही नहीं था। 72 दिनों के जेल कैद के दौरान हमारे साथ रामधारी सिंह सिंह दिनकर की कविता ने मुझे काफी बल दिया और मेरे मनोबल को बढ़ाया। त्यागी ने आगे कहा कि राजनीति तो हम कल भी कर रहे थे और आने वाले दिनों में भी करेंगे। इसी राजनीति की वजह से तो हमें जेल भेजा गया था।
संबंधित खबरें…
- नोएडा में Shrikant Tyagi के समर्थन में महापंचायत, बढ़ाई गई BJP सांसद महेश शर्मा के आवास की सुरक्षा
- ‘गालीबाज’ नेता Shrikant Tyagi की जमानत याचिका खारिज, ऐसे हुई थी गिरफ्तारी
- महिला के साथ बदसलूकी करने वाले Shrikant Tyagi के अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर, सोसाइटी में बंटी मिठाई, महिलाओं ने मनाया जश्न