Shazil Islam on CM Yogi: बरेली के भोजपुरा विधानसभा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। शहजिल इस्लाम ने कहा कि अगर उनके मुंह से आवाज निकलेगी तो हमारी बंदूकों से धुंआ नहीं बल्कि गोलियां लिकलेंगी। बता दें कि शहजिल इस्लाम का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजन किया गया था। इसी दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस्लाम ने सीएम योगी पर वार किया।
Shazil Islam on CM Yogi: शहजिल इस्लाम के बिगड़े बोल

उन्होंने सपा विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले हमारे कम विधायक थे तो सदन में योगी जी ने बहुत भला बुरा कहा। बस मुंह से गाली नहीं दी बाकी सारे क्रिया कर्म कर दिए, लेकिन अब हम लोगों की अच्छी संख्या है। विपक्ष के अंदर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष हैं तो आज अगर मुख्यमंत्री होने के नाते, नेता सदन होने के नाते योगी अगर अपशब्द कहने का काम करेंगे तो हम लोग भी चुप बैठने वाले नहीं हैं।
उन्होंने आगे सीएम योगी पर वार करते हुए कहा कि योगी यदि बोलेंगे तो हम लोग भी हाथों-हाथ जवाब देने का काम करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान कर दिया है कि हम समाजवादी लोग सड़कों पर भी लड़ाई लड़ेंगे और सदन के अंदर भी सरकार से लड़ाई लड़ने का काम करेंगे।
Shazil Islam on CM Yogi: बंदूक से निकलेगी गोली

शहजिल इस्लाम के वार यहीं नहीं खत्म हुए। उन्होंने आगे कहा हमारे हर दिल अजीज नेता जोकि बब्बर शेर हैं अखिलेश यादव वह भी आपके साथ हैं और अगर उनके मुंह से भी आवाज निकलेगी तो हमारी भी बंदूकों से धुंआ नहीं निकलेगा, गोलियां निकलेंगी। परेशान और घबराने की जरूरत नहीं है हम लोग आपके साथ में है। हमारे सब प्रत्याशियों को एक एक-एक लाख वोट मिले हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि परेशान और निराश होने की जरूरत नहीं है। वह दिन चले गए जब उनकी तानाशाही चलती थी, अब एक मजबूत विपक्ष सदन में मौजूद है।
अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें:
- UP के Budaun में जहरीला खाना खाने से बीमार हुए 28 बच्चे, अस्पताल में कराया गया भर्ती
- Nepal PM In Kashi: वाराणसी पहुंचे नेपाल के PM Sher Bahadur Deuba, सीएम Yogi Adityanath ने किया स्वागत