BJP के वरिष्ठ नेता Satish Mahana मंगलवार को Uttar Pradesh की 18वीं विधानसभा के स्पीकर बन गए हैं। महाना ने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। बता दें कि उनके खिलाफ किसी भी विपक्षी दल ने नामांकन नहीं किया था। कल नामांकन के समय उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक थे।

यूपी की 18वीं विधानसभा में स्पीकर बने सतीश महाना पिछली योगी आदित्यनाथ सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री थे। हाल ही में संपन्न हुए यूपी विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपना आठवां चुनाव जीता है। वो कानपुर के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। बता दें कि लोकप्रिय नेता का कभी भी विवादों से कोई नाता नहीं रहा है।
Satish Mahana ने लगातार 8 बार जीता चुनाव

खत्री समुदाय से आने वाले Satish Mahana 1991 से लगातार यूपी विधानसभा का चुनाव जीतते आ रहे हैं। वो उत्तर प्रदेश सरकार में पहली बार मंत्री 1997 से लेकर 2002 तक थे। बता दें कि महाना ने 5 बार Kanpur Cantonment सीट से विधायक का चुनाव जीता है।

2012 के बाद से वो कानपुर नगर जिले की महाराजपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने BSP के उम्मीदवार मनोज कुमार शुक्ला को 91,826 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से हराया था। मार्च 2017 में, उन्हें यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। यूपी 2022 विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा के प्रत्याशी Fateh Bahadur Singh Gill को करीब 82 हजार वोटों से हराकर 8वीं बार जीत हासिल की है।
यह भी पढ़ें:
- Yogi Cabinet: यूपी के CM Yogi Adityanath ने रखा गृह और सुरक्षा मंत्रालय अपने पास, डिप्टी सीएम मौर्य को मिली ग्रामीण विकास की कमान;…