महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Corona Case) के मामले तेजी से बढ़ रहा हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 46,723 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं वहीं 32 लोगों की कोरोना के कारण जान गई है। ऐसे में वैक्सीन ही है जो महाराष्ट्र की जनता का सुरक्षा कवच बन सकती है। पर इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope Maharashtra Health Minister) ने वैक्सीन को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में वैक्सीन की किल्लत है। हमें जिला अधिकारियों के फोन आ रहे हैं, सेंटर पर वैक्सीन नहीं है।
Rajesh Tope ने केंद्र से मांगी मदद

Rajesh Tope ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हु कहा कि कोवैक्सीन की महाराष्ट्र में खासा किल्लत है। हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ वीडियो कॉनफ्रेंसिग के जरिए हुई बैठक में हमने 40 लाख कोवैक्सीन की खुराक और 50 लाख कोविशिल्ड की खुराक मांगी है।
बता दें कि महाराष्ट्र की आबादी 126,189,673 है। इसमे से 10 नवंबर 2021 तक 10 करोड़ से अधिक जनता ही वैक्सीनेट हो पाई है। जनता को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। पर फिर भी कोरोना के मामले राज्य में तेजी से बढ़ रहे हैं। वैसे यह पहली बार नहीं हो रहा जब महाराष्ट्र सरकार ने वैक्सीन की किल्लत पर केंद्र से गुहार लगाई है। इससे पहले दूसरी लहर के दौरान भी दिल्ली और महाराष्ट्र में वैक्सीन की किल्लत थी।
Rajesh Tope की कोरोना की हर खबर पर है नजर

महाराष्ट्र की हालत गंभीर है। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मामले 46723 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। वहीं 32 लोगों ने जान गंवाई है। महाराष्ट्र में सख्त पाबंदियों के बाद भी कोरोना अपनी चरम पर है। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मामले बी तेजी बढ़ रहे हैं।
बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 2 लाख 47 हजार 417 नए मामले सामने आए हैं और 84,825 लोग स्वस्थ हुए। इस दौरान 380 लोगों की मौत भी हुई। अब सक्रिय मामलों की संख्या 11 लाख (11,17,531) हो गई है। कोरोना की यह रफ्तार दूसरी लहर का रिकॉर्ड तोड़ रही है।
संबंधित खबरें:
Corona के मामले 24 घंटे में ढाई लाख के पार, Omicron की भी बढ़ रही है रफ्तार
Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में 8,954 नए केस आए सामने, 267 लोगों की हुई मौत