Rajasthan Politics: ‘गद्दार जिसने विद्रोह किया हो, वो कभी सीएम नहीं बन सकता है’, सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर साधा निशाना

0
75
Rajasthan Politics
Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर जमकर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने कहा कि जो गद्दार है वो कभी भी सीएम नहीं बन सकता है। कांग्रेस आलाकमान सचिन पायलट को कभी भी सीएम नहीं बना सकते हैं। एक शख्स जिसके पास 10 विधायकों का भी समर्थन नहीं है, जिसने विद्रोह किया वो गद्दार है।

Rajasthan Politics: सचिन पायलट पर जमकर साधा निशाना

दरअसल, सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच कब से रार चल रही है। इसके कारण कांग्रेस सरकार को पिछले चार सालों में दो बार राजनीतिक संकट का सामना करना पड़ा है। सितंबर में अशोक गहलोत के गुट द्वारा विद्रोह के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं आपको बता रहा हूं राजस्थान कांग्रेस के विधायक इस बात को जानकर काफी नाराज हो गए थे कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। हमारे विधायकों को लगा कि सचिन पायलट अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।”

Ashok Gehlot
Rajasthan Politics: Ashok Gehlot

सीएम गहलोत ने यह भी बताया कि सचिन पायलट ने मेरे विधायकों को बुलाकर कहा था आप आलाकमान पर छोड़ दो। तब विधायकों को लगा कि एक-दो दिन में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री का पद दिया जा सकता है। अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे दिल्ली में दो केन्द्रीय मंत्री से मिले थे जिसमें अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान शामिल थे।

Rajasthan Politics: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का विरोध

आपको बता दें, गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के नेता विजय सिंह बैंसला द्वारा राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करने की धमकी दी थी जिसके बाद अशोक गहलोत की तरफ से यह बयान दिया गया है। विजय सिंह ने कहा था कि जब तक कि समुदाय से एक प्रमुख चेहरे सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाता हम भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करेंगे।

संबंधित खबरें:

कौन हैं चुनाव आयुक्त Arun Goel, जिनकी नियुक्ति को लेकर मचा है बवाल?

जामा मस्जिद में अकेली लड़की की एंट्री पर लगा बैन, दिल्ली महिला आयोग की नाराजगी के बाद मस्जिद प्रबंधन की सफाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here