Facebook Twitter Youtube
Sign in
  • English
  • देश
  • Top News
  • अपना प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • विदेश
  • लीगल न्यूज
  • बॉलीवुड
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • अध्यात्म
  • किताबों की दुनिया
  • Live TV
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
Sunday, July 6, 2025
  • Sign in / Join
Facebook Twitter Youtube
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Apn News APN News Hindi
Apn News Apn News
  • English
  • देश
  • Top News
  • अपना प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • विदेश
  • लीगल न्यूज
  • बॉलीवुड
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • अध्यात्म
  • किताबों की दुनिया
  • Live TV
Home देश जामा मस्जिद में अकेली लड़की की एंट्री पर लगा बैन, दिल्ली महिला...
  • देश

जामा मस्जिद में अकेली लड़की की एंट्री पर लगा बैन, दिल्ली महिला आयोग की नाराजगी के बाद मस्जिद प्रबंधन की सफाई

मस्जिद प्रशासन के फैसले को लेकर मस्जिद के पीआरओ सबीउल्लाह ने कहा कि जो अकेली लड़कियां आती हैं, यहां गलत हरकतें करती हैं, वीडियो बनाती है, उस चीज को रोकने के लिए ये निर्णय लिया गया है।

By
-
November 24, 2022
0
196
Share
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
Linkedin
Email
Print
Telegram
    Jama Masjid: दिल्ली के जामा मस्जिद में अकेली लड़की की एंट्री पर लगा बैन, स्वाति मालीवाल ने जताया एतराज तो मस्जिद प्रबंधन ने दी सफाई
    Jama Masjid: दिल्ली के जामा मस्जिद में अकेली लड़की की एंट्री पर लगा बैन, स्वाति मालीवाल ने जताया एतराज तो मस्जिद प्रबंधन ने दी सफाई

    Jama Masjid: दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहर जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश को लेकर फरमान जारी किया गया है। जामा मस्जिद प्रबंधन कमेटी की ओर से ऐलान किया गया है कि अब से अकेली लड़िकयों को मस्जिद में एंट्री नहीं मिलेगी। इसका मतलब साफ है कि किसी भी महिला को बिना पुरुष के मस्जिद में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। इसे लेकर दीवारों में नोटिस चिपका दिए गए हैं।

    जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर लगे रोक को लेकर जो नोटिस जारी किया गया है। उसमें से एक नोटिस की तस्वीरे सामने आई है। जिसमें लिखा है, “जामा मस्जिद में लड़की या लड़कियों का अकेले दाखिला मना है”…इसके साथ ही नोटिस पर ईमेल आईडी भी लिखी गई है। बताया जा रहा है कि एक परिवार के सदस्यों के साथ ही लड़की या लड़कियां जा सकती हैं।

    Jama Masjid: दिल्ली के जामा मस्जिद में अकेली लड़की की एंट्री पर लगा बैन, स्वाति मालीवाल ने जताया एतराज तो मस्जिद प्रबंधन ने दी सफाई
    Jama Masjid:

    अब इस मुद्दें के सामने आने के बाद इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस फरमान का कड़ा विरोध किया है।

    Jama Masjid: स्वाति मालीवाल ने किया ट्वीट

    जामा मस्जिद में महिलाओं की एंट्री रोकने का फ़ैसला बिलकुल ग़लत है। जितना हक एक पुरुष को इबादत का है उतना ही एक महिला को भी। मैं जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर रही हूँ। इस तरह महिलाओं की एंट्री बैन करने का अधिकार किसी को नहीं है।

    — Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) November 24, 2022

    गौरतलब है कि स्वाति मालीवाल ने इस मामले को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी करेंगी। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि जामा मस्जिद में महिलाओं की एंट्री पर रोक लगाने का फैसला बिल्कुल गलत है। जितना हक एक पुरुष का है उतना ही हक एक महिला को भी है। मैं जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर रही हूं। इस तरह महिलाओं की एंट्री बैन करने का अधिकार किसी को नहीं है।

    Jama Masjid: क्या कहना है मस्जिद प्रबंधन का?

    मस्जिद प्रशासन के फैसले को लेकर मस्जिद के पीआरओ सबीउल्लाह ने कहा कि जो अकेली लड़कियां आती हैं, यहां गलत हरकतें करती हैं, वीडियो बनाती है, उस चीज को रोकने के लिए ये निर्णय लिया गया है। पीआरओ सबीउल्लाह ने कहा कि फैमिली के साथ आएं कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन इसे लेकर मीटिंग प्वाइंट बनाना, पार्क समझ लेना, टिकटॉक वीडियो बनाना, डांस करना, किसी भी धर्मस्थल के लिए मुनासिब नहीं है। हमारे पाबंदी लगाने का मकसद यही है कि मस्जिद इबादत के लिए है और इसका इबादत के लिए ही इस्तेमाल हो। ये जगह लड़कों को टाइम देने के लिए नहीं है। वीडियो बनाने के लिए नहीं है।

    Jama Masjid: दिल्ली के जामा मस्जिद में अकेली लड़की की एंट्री पर लगा बैन, स्वाति मालीवाल ने जताया एतराज तो मस्जिद प्रबंधन ने दी सफाई
    Jama Masjid:

    Jama Masjid: भारत को सीरिया बनाने की सोच वाला फरमान- VHP

    इस नोटिस के सामने आने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। विश्व हिंदू परिषद ने महिलाओं की मस्जिद में एंट्री बैन को लेकर कहा कि इन कट्टरपंथी सोच वालों को ईरान की घटनाओं से सबक लेना चाहिए। वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि भारत को सीरिया बनाने की मानसिकता वाले मुस्लिम कट्टरपंथियों को ईरान की घटनाओं से सबक लेना चाहिए। जहां एक ओर बेटियों के लिए भारत सरकार बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं समेत कई योजनाएं चलाकर उन्हें आगे बढ़ाने में जुटी हुई है। वहीं, दूसरी ऐसी कट्टरपंथी मानसिकता वाले लोग अपने पवित्र स्थल में ही उनके प्रवेश पर रोक लगा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें:

    कर्नाटक के मस्जिद में नारेबाजी करने के आरोप में 4 गिरफ्तार, ओवैसी ने बीजेपी पर मुसलमानों को नीचा दिखाने का लगाया आरोप

    • TAGS
    • jama masjid delhi
    • jama masjid delhi latest news in hindi
    • jama masjid delhi news
    • jama masjid delhi news today
    • jama masjid delhi news today in hindi
    • latest news about jama masjid delhi
    • Swati Maliwal
    • swati maliwal twitter
    Share
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
    Linkedin
    Email
    Print
    Telegram
      Previous articleजानिए क्‍यों बेहद खास है Kajiranga में पाया जाने वाला 1 सींग वाला गैंडा, क्‍या है इनकी खासियत?
      Next articleKantara OTT Platform: थोड़े से बदलाव के साथ OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म ‘Kantara’

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      आज आपके शहर में क्या है 1 ग्राम सोने का लेटेस्ट भाव?
      व्यापार

      आज आपके शहर में क्या है 1 ग्राम सोने का लेटेस्ट भाव? जानिए ताजा रेट और बाजार का ट्रेंड

      "भाषा का काम नफरत नहीं, मोहब्बत फैलाना है"- महाराष्ट्र भाषा विवाद पर बोले कुमार विश्वास
      राजनीति

      “भाषा का काम नफरत नहीं, मोहब्बत फैलाना है”- महाराष्ट्र भाषा विवाद पर बोले कुमार विश्वास

      Gopal Khemka Murder Case
      देश

      Gopal Khemka Murder Case: बिहार बना ‘क्राइम कैपिटल’? राहुल गांधी का नीतीश-भाजपा पर हमला

      Apn News
      इस समय ए पी एन न्यूज़ भारत में सब से ज्यादा भरोसेमंद और अधिक देखा जाने वाला चैनल है| ए पी एन ख़बरों की दुनिया की हर क्रांति में सब से आगे रहा है | समाचारों की गहराई, विश्लेषण और अहम् मुद्दों पर निष्पक्ष तीखी चर्चा हमारी पहचान बन चुकी है |
      Contact us: [email protected]
      Facebook Twitter Youtube

      POPULAR POSTS

      कोरोना की वो बातें, जिन्हें जानना आपके और आपके परिवार के...

      March 24, 2020
      Padma Shri Award Benefits

      Padma Shri Award से सम्मानित लोगों को क्या-क्या मिलती है सुविधाएं,...

      November 11, 2021
      Kanpur Dehat

      कानपुर देहात अग्निकांड पर राज्य में राजनीति तेज, सपा ने उठाया...

      February 15, 2023

      POPULAR CATEGORY

      • देश18337
      • Top News12577
      • अपना प्रदेश5438
      • मनोरंजन3967
      • खेल3342
      • विदेश2098
      • लीगल न्यूज2023
      • बॉलीवुड1799
      • व्यापार1533
      • About Us
      • Career with Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Live TV
      © APN News
      MORE STORIES
      Yogi Adityanath

      Yogi Adityanath ने किसानों को बिजली बिल में 50 फीसदी छूट...

      January 6, 2022
      Cold

      दिल्ली में ठंड से 14 दिन में 96 लोगों की मौत

      January 16, 2019