Rajasthan: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्यामजी मदिंर में अचानक भगदड़ मचने के कारण कई श्रद्धालुओं की जान पर बन आई। मदिंर परिसर में भगदड़ के कारण 3 भक्तों की मौत हो गई। जबकि कई श्रद्धालू गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजस्थान पुलिस अब इसकी तहकीकात कर रही है कि आखिर कैसे मंदिर में इतनी बड़ी घटना घटी।
Rajasthan: गंभीर रूप से घायल भक्तों को जयपुर रेफर
गौरतलब है कि मंदिर में हुई भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की हालत बेहद गंभीर है। जबकि 3 की मौत पहले ही हो चुकी है। गंभीर रूप से घायल दोनों मरीजों को जयपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। SHO रिया चौधरी भी घटना स्थल पर मौजूद हैं।
बता दें कि इस हादसे में मारे गए 3 श्रद्धालुओं में एक महिला की जान चली गई जिसकी पहचान कर ली गई है। जबकि दो मृतकों की जानकारी पुलिस इकट्ठा कर रही है। मृतकों के शव खाटू श्यामजी सीएचसी की मोर्चरी में रखे गए हैं।
Rajasthan: कैसे मंदिर के भीतर हुआ हादसा
दरअसल, आज चंद्र कैलेंडर का 11वां दिन खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए काफी शुभ माना जाता है। भगवान कृष्ण के अवतार में खाटू श्यामजी राजस्थान के सीकर जिले में स्थापित हैं। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 5 बजे ये हादसा हुआ। चूंकि आज मासिक मेला भी था जिसमें काफी भीड़ होने से हादसा हो गया।
वहीं, दूसरी ओर इस हादसे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दुख जताया है। अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है। सभी श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह है कि संयम बनाए रखें। प्रशासन त्वरित गति से राहत अभियान चलाएं। श्रद्धालू स्थिति को नियंत्रित करने में प्रशासन का सहयोग करें।
यह भी पढ़ें: