Rajasthan Day 2022: आज 30 मार्च को राजस्थान का 72वां स्थापना दिवस (Rajasthan Day) मनाया जा रहा है। इस दिन राजस्थान की स्थापना हुई थी। इस दिन राजस्थान के लोगों की वीरता, दृढ़ इच्छाशक्ति और बलिदान को नमन किया जाता है। साल 1949 में आज ही के दिन 22 रियासतों को मिलाकर राजस्थान बनाया गया था। राजस्थान की राजधानी जयपुर को महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने बसाया था। हर साल आज के दिन राजस्थान में कई उत्सवों का आयोजन होता है जिनमें राजस्थान की अनूठी संस्कृति का दर्शन होता है।

Rajasthan Day 2022: राजस्थान नाम का अर्थ
राजस्थान को राजाओं की भूमि के रूप से जाना जाता है। राजस्थान का अर्थ ही “राजाओं का स्थान” है। बता दें कि राजस्थान गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से घिरा हुआ है।

राजस्थान दिवस का उद्देश्य
इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की अनूठी संस्कृति को दर्शना और लोगों को राजस्थान की विरासत के बारे में जागरूक करना, साथ ही इसके महत्व को बताना है और हमेशा इसकी विरासत को बचाए रखना है। आजादी के पहले राजस्थान को राजपूताना के नाम से जाना जाता था। पूरे राजपूताना में 19 रियासतें और 3 ठिकाने थे। इन सभी रियासतों के एकीकरण के बाद 30 मार्च 1949 को राजस्थान बना।

राजस्थान के प्रथम शासक चाहमान के राजा वासुदेव थे। यह क्षेत्र मत्स्य राज्य के नाम से जाना जाता है। जयपुर को गुलाबी नगरी का शहर भी कहा जाता है। इस दिन राजस्थान का लोक नृत्य ‘घूमर’ का आयोजन किया जाता है।

राजस्थान में लोक नृत्यों के कई रूप है, जो आकर्षक, निपुण एवं मजेदार है। पूरे विश्व में राजस्थानी लोक नृत्य लोकप्रिय है। उदयपुर से घूमर नृत्य एवं जैसलमेर के कालबेलियानृत्य ने अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें:
- CISF Raising Day 2022: Amit Shah ने लिया CISF के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग, कहा- सीआईएसएफ कर्मियों ने भारतीयों की सेवा में जान…
- दिल्ली पुलिस के 75वें स्थापना दिवस पर बोले Amit Shah,कहा-दिल्ली पुलिस ने कई आतंकी हमलों के प्रयास को किया नाकाम