होली के रंग से सराबोर हुए उत्‍तराखंड के सीएम Pushkar Singh Dhami, बोले- बदला नजर आएगा टनकपुर शारदा का घाट

Pushkar Singh Dhami: समारोह में शामिल हुए सीएम पुष्‍कर सिंह धामी भी होली के रंग से सराबोर दिखे उन्‍होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों का पर्व है। रंगों का त्योहार सभी के जीवन में खुशियों के रंग भरे, ऐसी कामना करता हूं।

0
127
CM Pushkar Singh Dhami top news on Holi
CM Pushkar Singh Dhami top news on Holi

Pushkar Singh Dhami: होली की धूम देश में जगह-जगह मची हुई है।इसी क्रम में उत्‍तराखंड के टनकपुर और बनबसा में होली मिलन समारोह की धूम रही। इस दौरान समारोह में शामिल हुए सीएम पुष्‍कर सिंह धामी भी होली के रंग से सराबोर दिखे उन्‍होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों का पर्व है। रंगों का त्योहार सभी के जीवन में खुशियों के रंग भरे, ऐसी कामना करता हूं।

इस मौके पर सीएम धामी और उनकी पत्‍नी गीता धामी का कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और फूलमाला से स्वागत किया। अबीर लगाकर होली की बधाई दी। सीएम ने टनकपुर गांधी मैदान व बनबसा के गुदमी, भजनपुर व आर्मी कैंप कार्यालय में लोगों के साथ मिलकर होली गई।

Pushkar Singh Dhami: इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा करते हुए कहा कि टनकपुर शारदा घाट को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।ऐसे में जल्‍द ही यहां नजारा बदला नजर जाएगा।विश्व प्रसिद्ध पूर्णागिरि धाम आने वाले भक्तों को शारदा घाट पर सुबह-शाम आरती का अवसर भी मिलेगा।

Pushkar Singh Dham holi news

Pushkar Singh Dhami: चंपावत में पर्यटन योजनाओं का तीव्र विकास

Cm Dhami ki holi 3 min
Pushkar Singh Dhami.

Pushkar Singh Dhami: इस मौके पर सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि कुछ ही समय बाद चंपावत जिला का तीव्र विकास होगा।यहां सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन भी होंगे। पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालु गोलज्यू, मां बाराही, सप्तेश्वर, श्यामला ताल समेत चंपावत जिले के दूसरे पर्यटक स्थलों के दर्शकों को पहुंचे, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।
जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।सीएम धामी ने कहा केंद्र व राज्य सरकार की नीतियां सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना से काम कर रही है। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष तक उत्तराखंड को भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना और विकल्प रहित संकल्प के साथ ही आगे बढ़ रही है।

Pushkar Singh Dhami: इससे पहले सीएम धामी और उनकी पत्‍नी गीता धामी का कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और फूलमाला से स्वागत किया। अबीर लगाकर होली की बधाई दी। सीएम ने टनकपुर गांधी मैदान व बनबसा के गुदमी, भजनपुर व आर्मी कैंप कार्यालय में लोगों के साथ मिलकर होली गई।इस मौके पर आयोजित होली गीतों पर सीएम पुष्कर धामी, सांसद अजय भट्ट कई लोग जमकर थिरके। उन्होंने परंपरागत तरीके से होली भी खेली।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here