“लालू जी का लड़का 9वीं पास है…”, Prashant Kishor ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज

इससे पहले पीके ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तंज कसा था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक बार फिर उनके साथ काम करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

0
282
Prashant Kishor
Prashant Kishor

राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) गांधी जयंती ( Gandhi Jayanti) के दिन से जन सुराज (Jan Swaraj) यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान वे जमीन पर जा कर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। हालांकि, यात्रा के दौरान पीके तमाम राजनीतिक दलों पर हमलावर हैं। इस क्रम में पीके ने शुक्रवार को राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है।

दरअसल, आज अपने यात्रा के दौरान पीके अपनी टीम के साथ पश्चिम चंपारण के धनौजी पहुंचे। यहां आम जन से बातचीत करते हुए किशोर ने कहा कि लालू जी का लड़का 9वीं पास है और उपमुख्यमंत्री है। अगर आपका बच्चा 9वीं पास होगा तो क्या उसे चपरासी की भी नौकरी मिलेगी?

Prashant Kishor
Prashant Kishor

Prashant Kishor ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

गौरतलब है कि इससे पहले पीके ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तंज कसा था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक बार फिर उनके साथ काम करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि 2014 में चुनाव हारने के बाद दिल्ली आकर नीतीश कुमार ने कहा था कि हमारी मदद कीजिए। 2015 में हमलोगों ने उन्हें जीताने के लिए जोर लगाया। अभी 10-15 दिन पहले भी बुला कर कह रहे थे कि हमारे साथ फिर से काम कीजिए, हमने कहा कि ये अब नहीं हो सकता है। एक बार जो लोगों को वादा कर दिया है कि 3,500 किमी चलकर गांव-गांव में जाकर लोगों को जगाना है वही करेंगे।

यह भी पढ़ें: