Ola, Uber और Rapido को लगा बड़ा झटका, इस राज्य ने बताया गैर-कानूनी

0
206
क्या बेंगलुरु में बंद हो जाएगी Ola-Uber और Rapido की सर्विस? सरकार ने जारी किया ये नोटिस
क्या बेंगलुरु में बंद हो जाएगी Ola-Uber और Rapido की सर्विस? सरकार ने जारी किया ये नोटिस

Karnataka News: ऑनलाइन कैब कंपनी ओला, उबर और रैपिडो को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कर्नाटक सरकार की ओर से उन्हें आदेश दिया गया है कि उन्हें तीन दिन के अंदर ही अपनी सेवाएं बंद करनी होंगी। राज्य सरकार की ओर से इन कंपनियों को अवैध घोषित कर दिया गया है। कर्नाटक परिवहन विभाग की ओर से कैब सर्विस कंपनियों को नोटिस भेज दिया गया है। आपको बता दें, कैब कंपनियों के खिलाफ मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए यह एक्शन लिया गया है।

Karnataka News: Ola, Uber And Rapido Ban

Karnataka News: यात्रियों की शिकायतों को संज्ञान में लिया

खबरों के मुताबिक कर्नाटक में ओला, उबर और रैपिडो वालों के खिलाफ लगातार शिकायत मिलने के कारण एक्शन लिया गया है। दरअसल, राज्य सरकार से शिकायत की गई थी कि 2 किलोमीटर की दूरी के लिए भी ऑनलाइन कैब वाले न्यूनतम 100 रुपये चार्ज करते हैं। जबकि लोकल ऑटो वाले 2 किमी के लिए 30 रुपये तक चार्ज करते हैं और आगे के लिए 15 रुपये प्रति किमी चार्ज लगाते हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि ये कंपनियां ऑटो रिक्शा चलाने वालों के लिए योग्य नहीं हैं और राज्य के सरकारी दिशा-निर्देशों की धज्जियां उड़ाती है। इस तरह से यात्रियों को सेवाएं देना सही नहीं माना जाएगा।

Karnataka News: Ola, Uber And Rapido Ban

Karnataka News: आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

कई यात्रियों का कहना है कि ऑनलाइन कैब वालों के कारण लोकल ऑटो रिक्शा वालों ने अपना किराया भी बढ़ा दिया है। इन सभी शिकायतों के बाद गुरुवार को कर्नाटक सरकार ने इन कैब एग्रीगेटर को नोटिस जारी किया है। साथ ही राज्य सरकार की ओर से सख्ती से कहा गया है कि अगर इन नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई थी।

संबंधित खबरें:

इन शहरों में Jio 5G Service शुरू, जानें क्या है कंपनी का वेलकम ऑफर

जानिए European Union के एक Charger नियम के बारे में और भारत में इसको लेकर क्या है तैयारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here