उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राम मंदिर के लिए लड़ाई लड़ने वाले कल्याण सिंह का शनिवार की रात को निधन हो गया। कल्याण सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे उन्होंने शनिवार की रात को लोहिया अस्पताल में आखिरी सांस ली। चार जुलाई को उनकी हालत फिर से बिगड़ने पर उन्‍हें यहां से पीजीआई में शिफ्ट किया गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार 23 अगस्त को बुलंदशहर के नरोरा में किया जाएगा। इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। रविवार को कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर विधानभवन में और इसके बाद भाजपा कार्यालय में दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर दो बजे उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ ले जाया जाएगाजहां 23 अगस्त को गंगा किनारे अंत्येष्टि होगी। 

ऐसे में विपक्ष और पक्ष के तमाम बड़े नेता कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए विधानभवन पहुंच रहे हैं। कुछ ही देर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी अंतिम विदाई देने के लिए विधानभवन पहुंचेंगे।

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कुछ ही देर में कल्याण सिंह के आवास पर पहुंचेंगे। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले लखनऊ पहुंच रहे हैं, आवास पर अंतिम दर्शन कर देंगे श्रद्धाजंलि। पीएम मोदी 9:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गए।  वहां से माल एवेन्यू की स्थित कल्याण सिंह के आवास पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

यह भी पढ़ें:

मनोहर पर्रिकर की तबीयत फिर बिगड़ी, जा सकते हैं अमेरिका, राज्यपाल कल्याण सिंह के स्वाइन फ्लू पर संशय

पीएम मोदी ले रहे यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पल-पल की सेहत का हाल, कभी प्रभु श्री राम के नाम पर एक झटके में त्याग दी राजगद्दी

बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि समाज, कल्याण सिंह को उनके युगांतरकारी निर्णयों, कर्तव्यनिष्ठा व शुचितापूर्ण जीवन के लिए सदियों तक स्मरण करते हुए प्रेरित होता रहेगा। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता व जन सेवा के पर्याय, अप्रतिम संगठनकर्ता एवं लोकप्रिय जननेता आदरणीय कल्याण सिंह का देहावसान संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जननेता के तौर पर उन्होंने आदर्श प्रस्तुत किया। राम मंदिर आंदोलन के वह अग्रणी नेता थे। उन्होंने हाशिए पर खड़े समाज के करोडों लोगों को आवाज दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here