आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। भाई बहन के इस प्यारे से रिश्ते को रक्षाबंधन और खास बना देता है। इस दिन को आम से लेकर खास लोग बड़ी धूम धाम से मनाते हैं। राखी की धूम बॉलीवुड में दिखाई दे रही है। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर सहनी ने अपने भाई की फोटो पोस्ट कर दुनिया का बेस्ट भाई बताया है।

वैसे रणबीर कपूर एक बेस्ट बेटा तो हैं ही साथ ही एक्टर एक बेस्ट भाई भी हैं। रिद्धिमा कपूर उन्हें दुनिया का बेस्ट भाई कहती हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर के साथ फोटो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “बेस्ट क राखी की बधाई, तुम से बहुत प्यार करती हूं।”

image 2

रिद्धिमा ने अपने अकाउंट पर कुल तीन तस्वीरों को शेयर किया है। पहली तस्वीर में मां नीतू कपूर, भाई रणबीर कपूर और वे खुद दिख रही हैं। वहीं अगली तस्वीर में रिद्धिमा और रणबीर कपूर दिख रहे हैं। तीसरी तस्वीर में भाई बहन का खास बॉन्ड दिख रहा है।

image 3

बता दें कि रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर शोबिज से भले ही दूर हैं। लेकिन वे लाइमलाइट में बनी रहती हैं। फैमिली फंक्शन, पार्टीज में रिद्धिमा को ज्यादातर मौको पर स्पॉट किया जाता है। रणबीर कपूर संग रिद्धिमा खास बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों के बीच बहुत प्यार भी है।

image 4

रणबीर कपूर तो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। यहां तक कि जानकारी के मुताबिक उनका कोई सोशल मीडिया प्रोफाइल भी नहीं है। लेकिन उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रिद्धिमा ने रक्षाबंधन के मौके पर रणबीर कपूर को शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रणबीर और रिद्धिमा के बीच की बॉन्डिग भी नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें:

रक्षाबंधन पर लगानी है मेहंदी तो इन 5 डिजाइन को ना करें नजर अंदाज, हर कोई करेगा तारीफ

22 अगस्त को है रक्षाबंधन, इस तरह हुई थी त्योहार की शुरुआत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here