Biju Patnaik की जयंती पर लोगों ने किया उन्‍हें याद, Odisha के CM बोले- आप हमेशा रहे हैं हमारे प्रेरणा स्रोत

Biju Patnaik ने 1961-1963 तक और फिर 1990-1995 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था।

0
562

Biju Patnaik Jayanti: Odisha के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की शनिवार को जयंती है। उनके जन्‍मदिवस पर आम से लेकर सभी खास लोगों ने उन्हें याद किया। बता दें कि ओडिशा के मुख्‍यमंत्री और उनके बेटे नवीन पटनायक, बीजेडी नेता महेश साहू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ओडिशा सरकार में मंत्री तुषारकांति बेहरा और सांसद Mamata Mohanta समेत कई राजनेताओं ने बीजू पटनायक को याद किया है।

Biju Patnaik
Biju Patnaik

ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के प्रमुख Naveen Patnaik ने बीजू पटनायक को याद करते हुए उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्‍होंने अपने पिता की जयंती पर ट्वीट किया, ”मैंने स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री बीजूबाबू को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वे हमेशा हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं ताकि सभी की बेहतरी के लिए ओडिशा के विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा सके।”

सासंद ने ममता मोहांता ने ट्विटर पर लिखा, ”ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। पंचायती राज संस्थाओं की बेहतरी के प्रति उनका गहरा समर्पण और ओडिशा के लोगों के उत्थान के लिए अनुकरणीय कार्य हमें प्रेरित करते रहेंगे।”

Biju Patnaik दो बार रहे थे ओडिशा के मुख्यमंत्री

Bijayananda Patnaik जिन्‍हें Biju Patnaik के उपनाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 5 मार्च, 1916 को ओडिशा के कटक में हुआ था। एयरोनॉटिक्स की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने इंडियन नेशनल एयरवेज में काम करना शुरू किया था। भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने के कारण वो 1945 तक जेल में थे। उन्होंने नेपाली लोकतांत्रिक आंदोलन और डचों से स्वतंत्रता के लिए इंडोनेशिया के संघर्ष में भी अपनी आवाज उठाई थी।

Biju Patnaik
Biju Patnaik

उन्होंने इंडोनेशिया के तत्कालीन प्रधान मंत्री सुल्तान सजहिर को पहले सिंगापुर और फिर बाद में दिल्ली से उड़ान से लेकर आए थे। जिसके बाद सुल्‍तान सजहिर जवाहरलाल नेहरू से मिले थे। उन्होंने 1961 से 1963 तक और फिर 1990-1995 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। वे लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्य भी थे। बता दें कि उनके जन्‍मदिवस पर ही ओडिशा में पंचायती राज दिवस मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here