Nawab Malik ने ED के खिलाफ खटखटाया High Court का दरवाजा, कहा- आरोप हैं झूठे जल्द करो रिहा

0
316
Nawab Malik
Nawab Malik

Nationalist Congress Party के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक (Nawab Malik) ने प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मलिक ने कोर्ट से ईडी द्वारा लगाए गए मनी लॉन्ड्रिंग केस को रद्द करने की मांग की है। इस बाबत महाराष्ट्र सरकार में Minority Development, Aukaf, Skill Development और Entrepreneurship मंत्री ने हाई कोर्ट में याचिक दाखिल की है। याचिक में उन्होंने ईडी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी गिरफ्तारी अवैध तरीके से की गई है। उन्होंने खुद को फौरन रिहा करने की मांग की है।

Nawab Malik पर दाऊद से जुड़े होने का आरोप

Nawab Malik
Nawab Malik

बता दें कि दाऊद इब्राहिम से जुड़े होने के आरोप में ईडी ने उन्हें 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कोर्ट ने 8 दिनों के लिए ईडी रिमांड पर भेज दिया था। मलिक पर आरोप है कि उन्होंने दाऊद की मदद से संपत्ति खरीदी है। कई संपत्ति तो मुंबई बॉम ब्लास्ट के आरोपी के नाम भी है। मलिक पर 300 करोड़ की प्रॉपर्टी 55 लाख में खरीदने का आरोप लगा है। सूत्रों द्वारा मिली खबर के अनुसार उन्होंने डी गैंग की मदद से इतने कम में जमीन को खरीदा है। अब ईडी पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Nawab Malik की पॉपुलैरिटी

Nawab Malik's troubles increased
Nawab Malik’s troubles increased

मुंबई क्रूज रेव पार्टी में आर्यन खान (Aryan Khan) की गिरफ्तारी के बाद नवाब मलिक ने NCB के पूर्व जोनल डायरेक्टर की धज्जियां उड़ी दी थी। उन्होंने समीर वानखेड़े की पहली शादी से लेकर पत्नी क्रांति रेडकर (Kranti Redeker) को भी सुर्खियों में ला दिया था। अब नवाब मलिक पर आरोप लगा है कि उनका रिश्ता अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से है।

जाहिर है नवाब मलिक एनसीपी के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे महाराष्ट्र के नेहरू नगर विधानसभा से 1996,1999,2004 में विधायक रहे चुके हैं। इसके बाद वे 2009 में अनुशक्ति नगर से विधायक चुने गए थे। अब वे Money Laundering मामले में ईडी की गिरफ्त में हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here