Mumbai Police: मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा कॉल मिला है जिसने हड़कंप मचाकर रख दिया है। दरअसल, 26-11 के दिल दहलाने वाले हमले की पंद्रहवीं बरसी पर मुंबई पुलिस को एक थ्रेट कॉल मिला। कॉलर ने बताया कि मुंबई मे आतंकी घुसे चुके है और वो हमलों को अंजाम देंगे। कॉल पर जानकारी मिली की मुंबई के मनखुर्द इलाके मे 3 आतंकी घुसे हैं।
बता दें, इस कॉल को गंभीरता से लेकर पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है और फोन करने वाले शख्स को ट्रेस किया जा रहा है। साथ ही, उसके द्वारा दी गई सूचना को वेरिफाई भी किया जा रहा है। पुलिस ने फिलहाल इस बारे में खुलासा नहीं किया है कि कॉल करने वाले के बारे में कुछ जानकारी मिल पाई है या नहीं। उसकी दी गई सूचना कितनी सही है, इस बारे में भी अभी जानकारी नहीं मिली है। साइबर सेल ने पुलिस की स्पेशल सेल के साथ मिलकर इस मामले की जांच तेज कर दी है।

Mumbai Police: पहले भी मिल चुकी है धमकी
जानकारी के लिए बता देें कि इसके पहले 21 नवंबर (मंगलवार) देर रात एक शख्स ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन किया था। उसने अपना नाम शोएब बताया था और कहा था कि गुजरात में रहने वाली समा और कश्मीर के आसिफ मुंबई में धमाके की बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। आरोपी शख्स ने पुलिस को समा और आसिफ का फोन नंबर भी दिया था।
मुंबई हमले में गई थी कई जान
26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले ने देश को हिला कर रख दिया था। आतंकियों ने बर्बर तरीके से होटल ताज और अन्य जगहों पर हमले किए थे। चारों तरफ लाशों का अंबार लगा था, जिसे देख पूरी दुनिया हैरान थी। पाकिस्तान से आए 10 आतंकियों ने चार दिनों तक जो खून खराबा मचाया उसे पूरी दुनिया ने देखा। हमले में 164 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।
यह भी पढ़ें: