Mumbai News: ज्वेलरी शॉप में बेखौफ घुसी महिला ने बंदूक दिखाकर की लूट की कोशिश, जानिए फिर क्या हुआ…?

Mumbai News: मुंबई से सटे विरार इलाके से हैरान करने वाली खबर आई है। जहां महिला चोर ने दिन- दहाड़े दुकान लूटने की कोशिश की। महिला एक ज्वेलरी शॉप में बंदूक दिखा कर दुकान लूट करने के इरादे से गई थी। लेकिन दुकानदार ने अपनी सूझबूझ से चोरी की इस घटना को नाकाम कर दिया और महिला को पुलिस के हवाले कर दिया।

0
258
Mumbai News
Mumbai News: ज्वेलरी शॉप में बंदूक दिखा कर महिला ने की लूट की कोशिश,जानिए फिर क्या हुआ…

Mumbai News: मुंबई से सटे विरार इलाके से हैरतअंगेज खबर आई है। जहां महिला चोर ने दिनदहाड़े दुकान लूटने की कोशिश की। महिला एक ज्वेलरी शॉप में बंदूक दिखा कर दुकान लूट करने के इरादे से गई थी। लेकिन दुकानदार ने अपनी सूझबूझ से चोरी की इस घटना को नाकाम कर दिया और महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें कि वारदात की पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

Mumbai News: दिनदहाड़े महिला ने किया चोरी का प्रयास

मुंबई के विरार में महिला चोर के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उसे अपने पकड़े जाने का डर तक नहीं,महिला दोपहर के समय ही लूट के इरादे गहनों की दुकान में जा पहुंची। दुकान में घुसने के लिए महिला ने गहने खरीदने का नाटक किया मौका देखते ही महिला ने दुकानदार को बंदूक दिखा कर दुकान लूटने की कोशिश की लेकिन दुकानदार ने महिला के मनसूबे को नाकाम कर दिया।

Mumbai News: ज्वेलरी शॉप में बंदूक दिखा कर महिला ने की लूट की कोशिश,जानिए फिर क्या हुआ…
Mumbai News

Mumbai News: दुकानदार ने महिला को किया पुलिस के हवाले

Mumbai police

लूट की इस पूरी घटना को नाकामयाब करने के बाद दुकानदार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला को पुलिस के हवाले किया। पुलिस के अनुसार महिला मंगलवार की दोपहर एक बजे दुकान में सोना खरीदने के इरादे से आई थी। कुछ देर सोने के गहने देखने के बाद उसने अपने पास मौजूद बैग से एक बंदूक निकाली और दुकानदार को दिखाते हुए उससे चुपचाप सोने के गहने उसके हवाले करने को कहा। मगर इससे पहले की महिला अपने इरादों में कामयाब होती दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

Mumbai News: ज्वेलरी शॉप में बंदूक दिखा कर महिला ने की लूट की कोशिश,जानिए फिर क्या हुआ…
Mumbai News

आपको बता दें कि महिला पेशे से एक बारबाला है और दो दिन पहले भी इसी दुकान में आई थी।

संबंधित खबरें:

UP News: साइबर ठग ने अधिकारियों को बनाया निशाना, खुद को ‘DM Mahoba’ बताकर ठगी की कोशिश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here