MP News: टू-व्हीलर पर क्लर्क जाता था ऑफिस, छापेमारी में घर से निकले करोड़ों

EOW को क्लर्क के घर से बेशकीमती ज्वेलरी और करोड़ों नगद मिले हैं। हीरो केसवानी के घर में तलाशी के दौरान नगद, ज्वेलरी की रसीदें, जमीनों के पेपर समेत कई चीजें मिली हैं।

0
198
MP News: टू-व्हीलर पर क्लर्क जाता था ऑफिस, छापेमारी में घर से निकले करोड़ों, EOW के उड़े होश
MP News: टू-व्हीलर पर क्लर्क जाता था ऑफिस, छापेमारी में घर से निकले करोड़ों, EOW के उड़े होश

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से छापेमारी की ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। ताजा मामला भोपाल का है जहां आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) विभाग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के क्लर्क के घर छापेमारी कर करोड़ों की रकम जब्त की है। यह छापेमारी क्लर्क हीरो केसवानी के घर की गई है। जानकारी के मुताबिक EOW कुछ समय से क्लर्क पर नजर रखे हुआ था।

हीरो केसवानी रोजाना बैरागढ़ स्थित घर से मंत्रालय के लिए अपनी टू-व्हीकल पर जाता था। ताकि उसकी इस शानो-शौकत का किसी को पता न चल सके। EOW को पहली बार हीरो केसवानी पर उस समय शक हुआ जब उसने जीव सेवा संस्थान की कीमती जमीन को आसानी से खरीद लिया। इस भूमि से जुड़े एक मामले में EOW जांच कर रही है।

MP News: टू-व्हीलर पर क्लर्क जाता था ऑफिस, छापेमारी में घर से निकले करोड़ों, EOW के उड़े होश
MP News

MP News: क्लर्क के घर से EOW को छापेमारी में क्या मिला

जानकारी के अनुसार, EOW को क्लर्क के घर से बेशकीमती ज्वेलरी और करोड़ों नगद मिले हैं। हीरो केसवानी के घर में तलाशी के दौरान नगद, ज्वेलरी की रसीदें, जमीनों के पेपर समेत कई चीजें मिली हैं। बताया जा रहा है कि हीरो केसवानी के घर से 85 लाख रुपये नगद मिले हैं। इसके अलावा करोड़ों की जमीनों के कागज बरामद किए गए हैं। क्लर्क पर आरोप है कि उसके पास लगभग 4 करोड़ की संपत्ति होने के कागज मिले हैं।

MP News: आलीशान घर में रहता है क्लर्क

MP News: टू-व्हीलर पर क्लर्क जाता था ऑफिस, छापेमारी में घर से निकले करोड़ों, EOW के उड़े होश
MP News

EOW के अधिकारी जब क्लर्क के तीन मंजिला घर में छापेमारी करने पहुंचे तो वो घर को देख दंग रह गए। एक क्लर्क की नौकरी करते हुए हीरो केसवानी का घर किसी आलीशान महल से कम नहीं है। घर के फ्लोर पर इंटीरियर और सजावट का काम काफी महंगा है। जिसे क्लर्क के घर में करवा रखा है।

घर के हर कमरे में पेनलिंग और वुडवर्क कराया गया है। छत पर आलीशान पेन्ट हाउस बनाया गया है। हीरो केसवानी के इस घर की कीमत 1.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। हीरो केसवानी ने अपनी अधिकतर संपत्ति को पत्नी के नाम पर बेचा और खरीदा है।

बता दें कि हीरो केसवानी और उसके परिजनों के बैंक खाते में लाखों रुपये मिले हैं। केसवानी की पत्नी जिनकी आय का कोई स्वतंत्र साधन नहीं है उनके खाते में भी लाखों की रकम जमा है। केसवानी के घर में सोने, हीरे जवाहरात की कई रसीदें मिली हैं। उसके घर में तीन-चार गाड़ियां और एक एक्टिवा स्कूटर मिला है। EOW की टीम फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here