यात्रीगण कृपया ध्यान दें! मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल भाभी को वोट दें…रेलवे स्टेशन पर अनाउंसमेंट से हड़कंप

0
115
Mainpuri Bypoll 2022
Mainpuri Bypoll 2022

Mainpuri Bypoll 2022: मैनपुरी लोकसभा सीट इस समय हर जगह चर्चा का विषय बन गई है। मैनपुरी में हो रहे उपचुनाव को लेकर जहां एक तरफ सपा और भाजपा के बीच सियासी घमासान देखने को मिल रहा था। वहीं दूसरी तरफ शनिवार रात जो इटावा रलवे स्टेशन पर हुआ उसे लेकर अब हर जगह बवाल छिड़ गया है। रलवे स्टेशन पर कुछ ऐसी अनाउंसमेंट हुई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, यात्रियों के लिए सूचना या जानकारी देने वाले अनाउंसमेंट स्पीकर से अचानक डिंपल यादव (Dimple Yadav) जिंदाबाद के नारे सुनाई देन लगे। इतना ही नहीं स्पीकर से यह भी बोलते हुए सुना गया कि मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव को वोट दें। स्पीकर से डींपल यादव को वोट करने की अपील की गई।

Mainpuri Bypoll 2022
Mainpuri Bypoll 2022

Mainpuri Bypoll 2022: अराजक तत्वों ने जबरन डिंपल यादल के प्रचार में अनाउंसमेंट की?

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मचारियों का कहना है कि कुछ अराजक तत्वों ने जबरन कक्ष में घुस कर यह अनाउंसमेंट की है। उन्होंने डिंपल यादल के प्रचार में अनाउंसमेंट की। मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया, जिसके बाद एडीएम ने स्टेशन मास्टर को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव (Mainpuri Lok Sabha bypoll) 5 दिसंबर को होगा और नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।  मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव लड़ने के लिए समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) मैदान में उतरी हैं। भाजपा ने मैनपुरी से सपा के पूर्व सांसद और बीजेपी नेता रघुराज सिंह शाक्य को चुनावी मैदान में डिंपल के खिलाफ उतारा है। मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई लोकसभा सीट को लेकर उपचुनाव करवाया जा रहा है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here