शिवसेना पार्षदों ने उद्धव का दामन छोड़ा, एकनाथ शिंदे गुट में हुए शामिल

अहमदनगर के 10 शिवसेना पार्षदों ने उद्धव का साथ छोड़ दिया है। यह पार्षद CM एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए है। बताया जा रहा है कि अन्य और शिवसेना पार्षदों के शिंदे गुप्र में शामिल होने की संभावना है।

0
255
शिवसेना पार्षदों ने उद्धव का दामन छोड़ा, एकनाथ शिंदे गुट में हुए शामिल
शिवसेना पार्षदों ने उद्धव का दामन छोड़ा, एकनाथ शिंदे गुट में हुए शामिल

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की नई सरकार बनने के बाद प्रदेश में राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। उद्धव के साथ बगावत के बाद सीएम एकनाथ शिंदे दिन- प्रतिदिन और मजबूत होते जा रहे हैं। पहले शिवसेना के 40 बागी विधायकों के साथ मिलकर शिंदे ने भाजपा के सहयोग से सीएम की कुर्सी हासिल की थी। वहीं अब भी शिवसेना के कार्यकर्ताओं का एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल होने का सिलसिला नहीं थम रहा है।

अब खबर आई है कि अहमदनगर के 10 शिवसेना पार्षदों ने उद्धव का साथ छोड़ दिया है। यह पार्षद CM एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अन्य और शिवसेना पार्षदों के शिंदे गुट में शामिल होने की संभावना है।

शिवसेना पार्षदों ने उद्धव का दामन छोड़ा, एकनाथ शिंदे गुट में हुए शामिल
Maharashtra Politics

Maharashtra Politics: CM आवास पहुंचे सभी पार्षद

जानकारी के मुताबिक सभी 10 शिवसेना पार्षद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास नंदनवन पहुंचे थे। सभी नगर सेवकों ने उनके घर पहुंच कर शिंदे को अपना समर्थन दिया। इस खबर के आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि कई और शिवसेना पार्षद भी आने वाले दिनों में शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं।

इन सब गातिविधियों को देखते हुए उद्धव ठाकरे के पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर पार्टी विरोधी गातिविधि करने के चलते कई कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और उद्धव ठाकरे के करीबी रहे रामदास कदम को पार्टी से निकाल दिया गया।

Maharashtra Politics: शिवसेना पार्षदों ने उद्धव का दामन छोड़ा, एकनाथ शिंदे गुट में हुए शामिल
Maharashtra Politics

रामदास कदम ने कहा कि लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं उनकी औकात क्या है? कौन है यह लोग? पार्टी की दुर्दशा करने वाले यह लोग चमचे हैं। अरविंद सावंत की क्या औकात है? उन्होंने कहा कि मैं उद्धव और एकनाथ शिंदे को साथ लाने की कोशिश करूंगा। संजय राउत की अशोभनीय बातों के कारण जो दोनों एक होने वाले थे वह नहीं हुए।

गौरतलब है कि रामदास कदम के बेटे योगेश कदम दापोली सीट से शिवसेना के विधायक हैं और एकनाथ शिंदे के साथ बगावत करने वाले विधायकों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें:

Maharashtra Politics: बिखरती जा रही उद्धव की सेना, ठाणे के बाद अब नवी मुंबई के पार्षद भी शिंदे गुट में हो गए शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here