Maharashtra Bus Accident: महाराष्ट्र में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां के रायगढ़ के खोपोलो इलाके में यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 25 लोग जख्मी हुए है। मौके पर रेस्क्यू टीम का बचाव कार्य जारी है। बताया गया कि बस में कुल 41 लोग सवार थे। वहीं, जख्मी लोगों को खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की है। सीएम शिंदे घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिए। उन्होंने मुआवजे का भी ऐलान किया है।

Maharashtra Bus Accident: हादसे का पता लगाने के लिए दिए गए जांच के आदेश- देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में हुए इस हादसे में 25 से अधिक लोगों के जख्मी होने की खबर है। सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह चार-साढ़े चार बजे की है। बस पुणे से आ रही थी तभी यह खोपोली इलाके में खाई में गिर गई। इसमें अभी तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं, इस हादसे पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दुख जाहिर की है और जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा, ” रायगढ़ के खोपोली इलाके में घटी यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। उस बस में 41 यात्री सवार थे, 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, बाकी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। जान गंवाने वालों को सरकार से आर्थिक मदद मिलेगी। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।”
घटना के बारे में रायगढ़ के एसपी सोमनाथ घाडगे ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा,”यह घटना आज सुबह 4-4:30 बजे की है। अब तक 29 लोगों को बचाया है और अस्पताल में भर्ती किया है। इस दुर्घटना में 12 लोगों की मृत्यु हुई है।” पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह बस पुणे से आ रही थी।
मृतकों के परिवार वालों को दिए जाएंगे 5 लाख रुपये के मुआवजे- सीएम शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रायगढ़ के खोपोली इलाके में स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना घटी है। पुलिस इसके कारणों की जांच करेगी। ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए निवारक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मुआवजे का भी घोषणा की है। सीएम शिंदे ने कहा, “इस दुर्घटना में जिन लोगों की मृत्यु हुई उनके परिवारजनों को सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। ब्लैक स्पॉट की पहचान कर उस पर कार्य किया जाएगा। मैंने खुद इसको लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता भी की है।”
यह भी पढ़ेंः
Japan के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर जानलेवा हमला, एक व्यक्ति गिरफ्तार