ठिठुरन के बीच नोएडा में Mahakauthig 2022 की धूम, कुमाऊंनी और गढ़वाली गानों पर झूमे लोग

Mahakauthig 2022 : इस मौके पर गढ़रत्‍न के नाम से मशहूर गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने सुपरहिट गीतों को सुनाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सर स्याली रामदेई……..गीत सुनते ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

0
70
MahaKauthig 2022 latest news from Noida
MahaKauthig 2022

Mahakauthig 2022 : एनसीआर में बेशक पारा लगातार गिर रहा हो, लेकिन पहाड़ी गीत और सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों में नया जोश भर दिया।नोएडा स्‍टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय महाकौथिग-2022 सभी ने पसंद किया। उत्‍तराखंड की कला एवं संस्‍कृति के साथ ही यहां के लोकगीत एवं परंपरा को इसके जरिये दिखाने का प्रयास हर वर्ष महाकौथिग की टीम करती है।पिछले 12 वर्ष से महाकौथिग का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें कलाकारों से लेकर राजनीति, खेल, साहित्‍य आदि क्षेत्रों से जुड़ी शख्सियतें शिरकत करतीं हैं।हालांकि बीते 2 वर्ष कोविड के चलते इसका आयोजन नहीं किया जा रहा था।
इस मौके पर गढ़रत्‍न के नाम से मशहूर गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने सुपरहिट गीतों को सुनाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सर स्याली रामदेई……..गीत सुनते ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।इसके साथ ही युवा गायक राकेश खरनवाल ने अपने सुपरहिट लोकगीत क्रीम पोडरा घिसनि किले नै……सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया।

Mahakauthig 2022 top news hindi.
Mahakauthig 2022 .

Mahakauthig 2022 : मंच पर दिखी महासू देवता की झलक दिखी

पर्वतीय संस्‍कृति संस्‍था की ओर से आयोजित 12वां महाकौथिग 2022 का खास आकर्षण यहां बनाया गया विशाल मंच था।जिस पर उत्‍तराखंड समेत देश के कोने-कोने से पहुंचे कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मंच उत्‍तराखंड के जौनसार क्षेत्र के हनोल गांव में स्थित महासू देवता के मंदिर पर आधारित था।जिसका अर्थ महाशिव होता है।

Mahakauthig 2022: उत्‍तराखंडी प्रादेशिक फीचर फिल्म चक्रव्‍यूह का लोकार्पण

Mahakauthig 2022 ki top update news.
Mahakauthig 2022 .

Mahakauthig 2022 : इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्‍य मंत्री अजय भटट भी उपस्थित थे।उन्‍होंने जोधा फिल्म्स के बैनर तले बन रही उत्‍तराखंडी प्रादेशिक फीचर फिल्म चक्रव्‍यूह का लोकार्पण भी किया।इसे तीन भाषाओं और नेपाली में भी बनाया गया है।

इस मौके पर कल्‍पना चौहान, रोहित चौहान,खुशहाल सिंह बिष्‍ट, राजेंद्र बिष्‍ट, अजय बिष्‍ट, भावना नेगी, पिंकी नैथानी आदि कलाकारों ने शानदार प्रस्‍तुति देकर सभी को चौंका दिया।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here