Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से एक दुखभरी खबर सामने आई है। बता दें कि बीजेपी नेता संजीव मिश्रा ने अपने दो बेटों की बीमारी से परेशान होकर गुरुवार शाम अपनी पत्नी और दोनों बेटों सहित आत्महत्या कर ली, जिससे चारों की मौत हो गई। बता दें कि संजीव मिश्रा वर्तमान में भाजपा के विदिशा नगर मंडल के उपाध्यक्ष थे।
Madhya Pradesh News: बच्चों की बीमारी से था परेशान
भाजपा के विदिशा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सुसाइड करने से पहले मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि, ईश्वर दुश्मन के बच्चों को भी यह ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्राफी (डीएमडी) बीमारी न दे। इस पोस्ट को देखकर परिचित उनके घर पहुंचे जहां उन्होंने संजीव मिश्रा उनकी पत्नी नीलम मिश्रा और दो पुत्रों अनमोल एवं सार्थक को मृत अवस्था में पाया। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृ़त घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार विदिशा शहर में संजीव मिश्रा (45), उनकी पत्नी नीलम मिश्रा (42) और दो पुत्रों अनमोल (13) एवं सार्थक (7) के शव घर से बरामद हुए हैं। घटना स्थल पर जांच पड़ताल करने पर पता चला है कि संजीव मिश्रा ने अपने दो बेटों की बीमारी से परेशान होकर कथित रूप से अपनी पत्नी और दोनों बेटों सहित खुद भी सल्फास खा लिया। विदिशा जिलाधिकारी उमाशंकर भार्गव ने बताया कि, संजीव के दोनों बेटों को डीएमडी नाम की आनुवांशिक बीमारी थी जिसका कोई इलाज नहीं है।
यह भी पढ़ें:
Madhya Pradesh News: भोपाल में खुफिया एजेंसी ने किया आतंकियों का Module ध्वस्त, 6 आतंकी गिरफ्तार