Lucknow में Leopard के डर से घर में कैद हुए लोग, 11 लोगों को कर चुका है घायल

0
1052
Lucknow में Leopard
Lucknow में Leopard

लखनऊ (Lucknow) की जनता तेंदुए (Leopard) के आतंक से डरी हुई है। पिछले चार दिनों से तेंदुआ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के घनी आबादी वाले इलाके के पहाड़पुर और कल्याणपुर में घूम रहा है। यहां पर शनिवार को तेंदुए को देखा गया था। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में लगी हुई है लेकिन वह बार-बार बच जा रहा है। तेंदुआ अब तक 11 लोगों को घायल कर चुका है। खबर मिली है कि इलाके में एक नहीं बल्कि तीन तेंदुए घूम रहे हैं। वन विभाग की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Lucknow वासी Leopard के डर से घर में हुए कैद

  Lucknow  Leopard   News
Lucknow Leopard News

तेंदुए की इलाके में इस कदर दहशत है कि लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। छह बजते ही घर की खिड़की दरवाजा बंद कर देते हैं। घर के लिए कोई जरूरी समान लाना होता है, तो झुंड बनाकर जाते हैं। तेंदुए ने लोगों को घर में कैद कर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में आलस दिखा रही है। एक नहीं बल्कि तीन-तीन तेंदुए घूम रहे हैं। इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि एक तेंदुए को मैंने अपने गेट पर देखा था। दूसरे को प्रेसीडेंसी स्कूल में और तीसरे ने मेरे घर में झाड़ू पोछा करने वाली मालती देवी पर हमला कर दिया।

Lucknow में Leopard

  Leopard   Injured
Leopard Injured

तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में कुछ अधिकारी घायल भी हो गए हैं। तेंदुआ अधिकारियों को देखते ही वार करने के लिए दौड़ रहा है। एक महिला को इतनी बुरी तरह घायल कर दिया है कि उसे 25 टांके लगे हैं। फिलहाल उसे पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

दरअसल आबादी वाले इलाके में तेंदुए की आने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग  (Forest Department)  की टीम वहां पर पहुंची जिसके बाद खूंखार तेंदुए ने वन विभाग के तीन अधिकारियों पर वार किया। तीनों अधिकारियों को गहरी चोट आई है।

तेंदुए (Leopard) का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें वो बैखौफ सड़क पर घूम रहा है। खबर के अनुसार लखनऊ के गुंडबा थाना क्षेत्र की घनी आबादी पहाड़पुर और कल्याणपुर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए को देखा गया है। कैमरे में तेदुआ गलियों में घूमते, छत पर चढ़ते हुए दिख रहा है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here