PM Modi के विदेश दौरों पर RJD सुप्रीमो Laloo Prasad Yadav का तंज, बोले- हार के डर से बाहर जाने की प्‍लानिंग कर रहे

Laloo Prasad Yadav on PM Modi: लालू यादव ने मणिपुर के खराब होते हालात और महिलाओं की स्थिति का भी जिक्र किया।वहां जारी संघर्ष के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहरा। कहा कि अगले महीने मुंबई में होने वाली INDIA की अगली बैठक का वह इंतजार कर रहे हैं।

0
62
Laloo Yadav on Pm Modi top news
Lalu Yadav

Laloo Prasad Yadav on PM Modi: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में हार को लेकर चिंता में हैं। इसलिए विदेश में ठिकाना तलाश रहे हैं।पीएम मोदी के विदेशी दौरों का जिक्र करते हुए कहा कि वह बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसलिए बार-बार विदेश की यात्राएं कर रहे हैं।
लालू यादव अपने बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव की ओर से आयोजित एक समारोह में शामिल हुए। जहां उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव और मणिपुर मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला।

Laloo Prasad Yadav top news
राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव।

Laloo Prasad Yadav on PM Modi: जानिए क्या बोले लालू यादव ?

Laloo Prasad Yadav on PM Modi: लालू यादव ने कहा, “मोदी जी पद छोड़ने की योजना बना रहे हैं… यही कारण है कि वह बार-बार विदेशों के दौरे कर रहे हैं।वह बाहर ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं, जहां वह आराम कर सकें, पिज्जा मॉमोज और चाउमीन का आनंद ले सकें।”

Laloo Prasad Yadav on PM Modi: मणिपुर मुद्दे पर बोले लालू

इस मौके पर लालू यादव ने मणिपुर के खराब होते हालात और महिलाओं की स्थिति का भी जिक्र किया।वहां जारी संघर्ष के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहरा। कहा कि अगले महीने मुंबई में होने वाली INDIA की अगली बैठक का वह इंतजार कर रहे हैं।बैठक में वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ शामिल होंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया, “पीएम नरेंद्र मोदी संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम इस कोशिश को विफल कर देंगे। उन्होंने कहा कि हमें एकता बरकरार रखते हुए भाजपा को हराना चाहिए।

पीएम ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर बोला था हमला
मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA पर क्विट इंडिया को लेकर निशाना साधा था। वह राजस्थानी के सीकर में रैली को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान, उन्होंने कहा कि जैसे गांधी जी ने क्विट इंडिया का मंत्र दिया था, वैसे ही आज का मंत्र है भ्रष्टाचार क्विट इंडिया, परिवारवाद क्विट इंडिया।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here