Lakhisarai Bomb Blast: बम को बॉल समझकर खेल रहे थे बच्चे, बलास्ट में 7 लोग जख्मी

0
322
Lakhisarai Bomb Blast
Lakhisarai Bomb Blast

Lakhisarai Bomb Blast: बिहार के लखीसराय जिले में एक घर में बम बलास्ट हुआ है जिसमें 7 लोग जख्मी हो गए हैं। वहीं 1 की हालत खराब है। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली खबर के अनुसार वलीपुर गांव में शंकर रजक निर्माणधीन घर के कुछ बच्चे बैट बॉल खेल रहे थे। वहीं पॉलिथीन में तीन देशी बम छुपाकर रखा गया था। खेल रहे बच्चों की नजर जब बम पर पड़ी उनमें से एक बच्चा उसे बॉल समझकर खेलने लगा। इसी दौरान बम फट गया और बच्चों समेत कुल सात लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।

Lakhisarai Bomb Blast: पुलिस कर रही है छानबीन

Lakhisarai Bomb Blast
Lakhisarai Bomb Blast

बम बलास्ट में मंजू देवी, अनिता कुमारी, सुंदरी देवी, सोनू कुमार, बबली कुमारी, दिलखुश कुमार और मनी देवी घायल हुए हैं। इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सात घायलों में से छह की हालत खतरे से बाहर है वहीं 1 की हालत गंभीर है।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और बम विस्फोट के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। बम बलास्ट से गांव में अफरा तफरी मच गई है। मजदूरी करने वाले अन्य शहरों से अपना गांव घूमने आए लोगों को पता नहीं था कि उनके साथ इतनी बड़ी दुर्घटना हो जाएगी।

Lakhisarai Bomb Blast: शादी में आए थे पीड़ित लोग

Lakhisarai Bomb Blast
Lakhisarai Bomb Blast

वलीपुर पंचायत के मुखिया ने बताया कि मंजू देवी, अनिता कुमारी, सुंदरी देवी, सोनू कुमार, बबली कुमारी, दिलखुश कुमार और मनी देवी अपने गांव में रिश्तेदारी की शादी में शरीक होने के लिए आईं थीं। इनके पती मजदूरी का काम करते हैं।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here