Jharkhand के पलामू में दो गुटों के बीच हुई हिंसा के बाद से रविवार तक बंद रहेगा इंटरनेट! धारा 144 लागू

0
105
Jharkhand
Jharkhand के पलामू में दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद रविवार तक बंद रहेगा इंटरनेट!

Jharkhand: झारखंड के पलामू में दो समुदाय के बीच हुई हिंसा के बाद से वहां रविवार तक इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है। इससे पहले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश सभी टेलीकाम कंपनियों को दिया था। हालांकि अब इसे तीन दिन और बढ़ा दिया गया है।

Jharkhand: इंटरनेट सेवा बंद

बता दें कि 17 फरवरी को जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों में भीड़ जुटती है। और इसके अगले दिन यानी 18 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इसी को देखते हुए पलामू जिला प्रशासन ने इंटरनेट रविवार तक बंद करने का आदेश दिया है

Jharkhand
Jharkhand

गौरतलब है कि पलामू के पांकी में महाशिवरात्रि को लेकर तोरण द्वार बनाने के दौरान बुधवार को दो पक्षों में झड़प हुई। देखते ही देखते यह पत्थरबाजी और उपद्रव में तब्दील हो गया। इस दौरान पत्थरबाजी की गई, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, पत्थरबाजी में ग्रामीण, पुलिस अधिकारी समेत कई जवान भी जख्मी हो गए। पांकी में तनाव के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है। पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया “अभी हम संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षाबल तैनात कर रहे हैं। अन्य स्थानों पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। उपद्रवियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, अभी तक 5-6 गिरफ्तारियां हुई हैं, धारा 144 लागू है। एफआईआर भी दर्ज की जा रही है।”

जानें क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पलामू के पांकी में महाशिवरात्रि को लेकर मस्जिद के पास तोरण द्वार बनाया जा रहा था। उसका दूसरे समुदाय ने विरोध किया। एसपी ने बताया कि इसी को लेकर विवाद और पत्थरबाजी हुई। लोगों ने आगजनी भी की। इस दौरान गाड़ियों व वाहनों में तोड़फोड़ की गई। कई लोग जख्मी भी हुए। 

यह भी पढ़ेंः

ICC Rankings: क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में नबंर वन बनी टीम इंडिया, रचा इतिहास

ICC T20 Women World Cup: भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला, जानिए विश्व कप से जुड़ी खास बातें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here