केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन का रामलीला मैदान में ‘महारैली’ करने का ऐलान

0
13

आबकारी नीति घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ‘इंडिया’ गठबंधन ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करने का ऐलान किया है। दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। गोपाल राय ने कहा-पूरे देश ने देखा कि कैसे अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया। झारखंड के मुख्यमंत्री को भी गिरफ्तार किया गया, फिर चाहे बिहार में तेजस्वी यादव हो क्यों ना हो सबके ऊपर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे है। आचारसंहिता लगी हुई है फिर भी आम आदमी पार्टी के मुख्यालय को सील कर दिया है।

गोपाल राय ने कहा दिल्ली में एक तरफ केजरीवाल गिरफ्तार हैं और दूसरी तरफ केजरीवाल के परिवार को नजरबंद कर दिया गया। हर व्यापारी जो चंदा नहीं देगा उसपर केस होगा और जो आवाज उठाएगा उसे जेल में डाल देंगे। राय ने कहा कि 31 तारीख को 10 बजे महा रैली राम लीला मैदान में आयोजित की जा रही है साथ ही उन्होने ये भी कहा कि वे रैली के लिए स्थानीय अधिकारियों से अनुमति मांगेंगे।

कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने भी प्रेस वार्ता में बीजेपी पर निशाना साधा, उन्होंने कहा “क्या यह लोकतंत्र है? आप निर्वाचित मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार कर रहे हैं, राजनीतिक पार्टी के खाते जब्त कर रहे हैं। हमारे नेता राहुल गांधी ने लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई छेड़ी है और कांग्रेस इस बिंदु पर पीछे नहीं हटेगी। सीपीएम नेता राजीव कुंवर ने कहा कि भारत के सभी सहयोगी दलों के नेता 31 मार्च को एक साथ आएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here