Holika Dahan Upay: होलिका दहन की रात किया ये एक उपाय बना देगा राजा, बदल जाएगी किस्मत

0
17

Holika Dahan Upay: फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को हर साल होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन चैत्र प्रतिपदा को होली खेली जाती है। शास्त्रों में होलिका दहन का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका दहन से सभी नकारात्मक शक्तियां नष्ट होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। होलिका दहन के दिन कुछ उपाय करने से सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते है इस दिन किन शुभ कार्यों को करना शुभ माना गया है।

होलिका दहन के समय एक पान का पत्ता लें और अग्नि की 7 बार परिक्रमा करें। परिक्रमा के बाद माता लक्ष्मी का ध्यान कर के पान के पत्ते को अग्नि में चढ़ा दें। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

रंग होली के दिन सुबह-सुबह बर्तन में हल्दी घोल कर मुख्य दरवाजे के दोनों कोनों पर छिड़क देने से माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।

होलिका दहन के समय गेंहू, जौ और चने की बालिया पवित्र अग्नि में समर्पित करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

बड़ी होली वाले दिन सुबह के समय गाय माता के चरणों में गुलाल अर्पित करें और सभी देवी-देवताओं को याद करें। इसके बाद गाय को हरा चारा, रोटी, गुड़ खिलाएं, इससे घर घर की सभी परेशानियाँ गायब हो जाएंगी।

होलिका दहन की अग्नि की राख को घर लाकर लाल कपड़े में बांध लें और फिर उसको अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके घर में बरकत आएगी और कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। APN NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है। )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here