Gurugram News: इमारत गिराने के दौरान मजदूरों पर ढही बिल्डिंग, मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0
155
Gurugram News
Gurugram News

Gurugram News: पिछले कई दिनों से देश भर से इमारत गिरने की खबर सामने आ रही हैं। अभी एक दिन पहले ही महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 4 मंजिला इमारत ढह गई थी। वहीं अब गुरुग्राम से इमारत ढहने की खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार गुरुग्राम के उद्योग विहार इलाके में एक पुरानी इमारत को गिराया जा रहा था तभी इमारत अचानक ढह गई। इमारत ढहने से मौके पर मौजूद कुछ मजदूरों ने तो अपनी जान बचा ली लेकिन 3 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका अभी भी जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जल्द ही मजदूरों को मलबे से निकाल लिया जाएगा।

Gurugram News: 2 मंजिलो को ध्वस्त करने के बाद हुआ हादसा

घटना उद्योग विहार के फेज 1 के प्लॉट 257 में हुई। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। डीसीपी वेस्ट दीपक सहारन ने बताया कि इमारत पुरानी थी। इमारत को गिराने का काम 26 सिंतबर से चल रहा था। यह 3 मंजिला इमारत थी। मजदूरों द्वारा 2 मंजिलो को पहले ही ध्वस्त किया जा चुका था। बचा हुआ हिस्सी जब मजदूरों द्वारा तोड़ा जा रहा था। उस समय अचनाक इमारत ढह गई और 3 मजदूरों के दबे होने की बात बताई गई है। हमनें एक को बचा लिया है। अन्नय की तलाश कर रहे हैं। जल्द ही उन्हें मलबे से निकाल लिया जाएगा। हादसे में अभी किसी के मौत की खबर सामने नहीं है। पूरे अपडेट के लिए इंतजार किया जा रहा है।

Gurugram News
Gurugram News

बता दें कि इसके पहले महाराष्ट्र के नवी मुबंई में 4 मंजिला इमारत ढह गई थी। हालांकि मौके से सभी लोग तुरंत घर से बाहर आ गए थे। राहत बचाव टीम को मौके से एक शव बरामद हुआ था। इन हादसों को बीते दिनों हुई बारिश से जोड़ कर देखा जा रहा है। बारिश के दौर के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में दीवारों और इमारतों के ढहने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here