Greater Noida: 4 महीने तक हैवानियत का शिकार हुई लड़की, ऐसे हुआ खुलासा

पीड़िता ने अपनी आपबीती अपने परिजनों के सुनाई, जिसे सुनकर वो भी हैरान रह गए। मामला गौतमबुद्ध नगर के जेवर थाना क्षेत्र का है।

0
364
Greater Noida
Greater Noida: 4 महीने से लगातार पड़ोसी कर रहा था नाबालिग से दुष्कर्म

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ लगातार 4 महीने तक रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के पड़ोसी पर आरोप है कि वो पहले उसे घर बुलाता था और फिर नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। आरोपी पिछले 4 महीनों से लड़की के साथ दरिंदगी कर रहा था। पीड़िता ने जब अपने परिजनों को आपबीती सुनाई तो वो भी हैरान रह गए।

Greater Noida

Greater Noida: मेडिकल में हुई रेप की पुष्टी

मामला गौतमबुद्ध नगर के जेवर थाना क्षेत्र का है। जिसके चलते मामले की शिकायत परिजनों ने जेवर थाना क्षेत्र में दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। वहीं आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Greater Noida

दरअसल, पीड़िता ने बताया कि उनका पड़ोसी अमित उसे अपने घर बुलाता था और फिर नशीली दवा पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। आरोपी अमित लड़की को धमकी देता था कि अगर उसने किसी को इस बारे में कुछ भी बताया तो उसे जान से मार देगा। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here