नई दिल्ली स्टेशन पर महिला से गैंगरेप; 4 रेलकर्मी गिरफ्तार

फुटओवर ब्रिज के नीचे महिला के साथ गैंगरेप किया गया है। इस अपराध में खुद रेलवे के कर्मचारी भी शामिल है। इस मामले में पुलिस ने रेलवे के चारों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

0
274
APN News Live Updates
APN News Live Updates

Delhi Gangrape In ND Railway station: राजधानी दिल्ली से ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को शर्मशार कर दिया है। दिल्‍ली के अति व्‍यस्‍ततम स्‍थान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आधी रात को एक महिला के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। इस तरह की घटना ने राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है।

मामले की शुरुआती जांच में पता चला कि स्टेशन पर बने फुटओवर ब्रिज के नीचे महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया।इस अपराध में खुद रेलवे के कर्मचारी भी शामिल हैं। पुलिस ने रेलवे के चारों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। रेलवे के डीसीपी हरेंद्र सिंह के अनुसार सभी कर्मचारी रेलवे के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारी हैं।

Delhi Gangrape In ND Railway station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ दरिंदगी, गैंगरेप में रेलवे कर्मचारी भी शामिल, चार आरोपियों पर पुलिस ने कसा शिंकजा
Delhi Gangrape In ND Railway station: आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi Gangrape In ND Railway station: 30 साल की महिला के साथ हुआ गैंगरेप

घटना गुरुवार 21 जुलाई की रात की है। जब 30 वर्षीय महिला के साथ प्लेटफॉर्म 8-9 पर इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस स्टाफ के 4 कर्मचारियों ने बेरहमी से रेप किया। इस अपराध में एक शख्स महिला का पहचान वाला बताया जा रहा है। 21 जुलाई रात 12:30 बजे की घटना बताई जा रही है। गैंगरेप की घटना रेलवे स्टेशन के एक कमरे में की गई।

महिला ने खुद फोन कर इसकी सूचना दी, महिला ने पहले PS ODRS पर लगभग 02:27 बजे कॉल किया था। इसकी सूचना मिलते ही वहां मौजूद कर्मचारियों ने फौरन महिला की खोज शुरू कर दी, लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चला। जिस नंबर से कॉल आया था उस नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि महिला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8-9 पर खड़ी है।

Delhi Gangrape In ND Railway station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ दरिंदगी, गैंगरेप में रेलवे कर्मचारी भी शामिल, चार आरोपियों पर पुलिस ने कसा शिंकजा
Delhi Gangrape In ND Railway station

गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले ही दिल्ली के वसंत विहार इलाके के दरिंदगी की ऐसी ही खबर सामने आई थी। जिसमें नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामना आया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हैवानियत की ऐसी खबरे किसी एक शहर की नहीं है लगभर पूरे देश से ऐसे मामले आए दिन सामने आते हैं। महिला सुरक्षा के सरकार के सभी बड़े दावों की पोल खोलती है ये घटनाएं।

यह भी पढ़े:

Delhi Woman Gangrape: दिल्ली की महिला से गैंगरेप, निजी दुश्मनी पर मुंडा सिर, मामले में 4 गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here