Rajasthan Budget 2022: मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने बजट में की बड़ी घोषणा, कहा- 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को मिलेगा स्मार्ट फोन

0
1181
Rajasthan Budget 2022
Rajasthan Budget 2022

Rajasthan Budget 2022: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत(Ashok Gehlot) ने आज राज्य का बजट पेश करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक शेर सुनाते हुए बजट की शुरुआत करते हुए कहा कि “न पूछो मेरी मंजिल क्या है, अभी तो सफर का इरादा किया है, न हारूंगा हौसला उम्र भर, ये मैंने किसी से नहीं, खुद से वादा किया है।” आगे कहा कि पिछले बजट के बाद कोरोना की तीसरी लहर आई, हमारे कोरोना मैनेजमेंट की सराहना हुई और हमने विकास की गति बरकरार रखते हुए काम किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2022-23 का राज्य बजट पेश करते हुए कई ऐतिहासिक घोषणाएं की हैं। जिसमें महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की है।

Rajasthan Budget 2022: बजट में महिलाओं के लिए घोषणा

Rajasthan Budget 2022
Rajasthan Budget 2022

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि डिजिटल सेवा योजना में 2500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 1 करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिलाओं को स्मार्ट फोन दिया जाएगा। वहीं 181 हेल्पलाइन(सी एम हेल्पलाइन) के लिए 1600 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है। राजस्थान(Rajasthan) गारंटी सर्विस एंड अकाउंटेबिलिटी एक्ट(Accountability Act) लाने की भी घोषणा की गई है। प्रदेश के कई जिलों में मिनी सचिवालय भी खोले जाएंगे।

बजट में बिजली खर्च पर बोले सीएम

Rajasthan Budget 2022
Rajasthan Budget 2022


सीएम गहलोत ने कहा कि 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों को 50 यूनिट फ्री दी जाएगी। 3565 करोड़ खर्च कर बिजली के प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे।

बजट में सड़क निर्माण को लेकर हुई घोषणा

Rajasthan Budget 2022
Rajasthan Budget 2022


सड़क निर्माण के लिए प्रत्येक विधानसभा में 10 करोड़ की घोषणा। नगर निगम में 40, नगर परिषद में 25 किमी सड़कों की मेजर रिपेयरिंग की जाएगी। एक हजार किमी सिंगल रोड को डबल लेन में बदला जाएगा। राजधानी में 750 करोड़ की लागत से सैटेलाइट बस स्टैंड बनाए जाएंगे।

बजट में शिक्षा को लेकर बोले गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा कि जुलाई 2022 में रीट(REET) की परीक्षा होगी। वहीं पुराने अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। नकल रोकने के लिए एसओजी में नकल निरोधक यूनिट का गठन किया जाएगा। अभी 1 लाख 35 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। एक लाख पदों पर नई भर्तियां की जाएंगी। दिल्ली के उदयपुर हाउस में युवाओं के लिए 250 कमरों का हॉस्टल बनाया जाएगा ताकि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र यहां ठहर पाएं।

Rajasthan Budget 2022
Rajasthan Budget 2022

19 जिलों में 36 महिला कॉलेज खोलने की घोषणा की गई। जयपुर के खेतान स्कूल में 100 करोड़ की लागत से इंजीनियरिंग कॉलेज बनाया जाएगा। प्राथमिक विद्यालयों से वंचित ग्राम पंचायतों में स्कूल खोले जाएंगे। 200 करोड़ का बजट स्कूलों में ढांचागत(infrastructure) सुधार पर खर्च होगा। जेएलएन रोड(JLN Marg) पर स्थित शिक्षण संस्थानों पर 400 करोड़ खर्च होंगे। आने वाले साल में 18 जिलों में नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। 7 जिलों में नर्सिंग कॉलेज का काम अभी चल रहा है।

बजट में किसानों के लिए बड़ा ऐलान

Rajasthan Budget 2022
Rajasthan Budget 2022

Ashok Gehlot ने बजट में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। बता दें कि बजट में जैविक खेती के लिए 600 करोड़ के प्रोत्साहन राशि का ऐलान हुआ है। निर्यात के लिए टेस्टिंग लैब स्थापित की जाएंगी। 5 हजार किसानों को प्याज भंडारण के लिए 44 करोड़ का अनुदान दिया जाएगा। सौर ऊर्जा पर आधारित सिंचाई परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ग्रीन हाउस खेती के लिए 400 करोड़ की घोषणा की गई। 7 हजार किसानों को कृषि सयंत्रों पर 150 करोड़ का अनुदान मिलेगा। आवारा पशुओं से सुरक्षा के लिए योजना शुरू की जाएगी। वहीं तारबंदी के लिए 100 करोड़ का अनुदान दिया जाएगा। मुफ्त बीज के लिए भी 30 करोड़ के बजट को मंजूरी मिलेगी।

पेंशन को लेकर बजट में बोले सीएम

Rajasthan Budget 2022
Rajasthan Budget 2022

सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू होगी। 1 जनवरी 2004 के बाद की नियुक्तियों को भी पेंशन दी जाएगी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here