दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन तेजी से चल रहा है। इस बीच एक बार फिर हरियाणा में किसानों का आंदोलन रफ्तार पकड़ने लगा है। यहां पर करनाल के घरौड़ा में टोल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) के एक कार्यक्रम के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों पर हरियाणा पुलिस ने लाठी चार्च किया है। पुलिस के इस रवैये से नाराज भारतीय किसान यूनियन ने प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत ने शाम 5 बजे तक सभी टोल और हाईवे का घेराव करने की अपील की है।

बता दें कि, पुलिस ने किसानों पर इस कदर लाठी चार्च किया है कि उनके सफेद कुर्तों पर खून का लाल रंग चढ़ गया है। फूटा सर, टूटा हाथ लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इस भयंकर मंजर की तस्वीर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है।

राहुल गांधी ने किसानों के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा, “फिर ख़ून बहाया है किसान का, शर्म से सर झुकाया हिंदुस्तान का”

दरअसल, करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे। इस बात की खबर लगते ही किसान वहां पर पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया जिसके बाद किसानों को वहां से हटाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्च किया है।

खट्टर के विरोध में सारे किसान करनाल के घरौड़ा टोल पर इकट्ठा हो गए। हाईवे को जाम कर दिया। काफी समय तक पुलिस उन्हें वहां से हटाने की कोशिश करती रही लेकिन बातचीत विफल होने के बाद लाठी का सहारा लेना पड़ा।

दर्शन पाल ने लाठीचार्ज का विरोध जताने के लिए सभी किसानों से राज्य के सभी हाईवे और टोल जाम करने की मांग की है। उन्होंने कहा, सैकड़ों किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने दावा किया है कि किसान शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। तभी उन पर लाठीचार्ज किया गय।

राकेश टिकैत ने ट्वीट किया, आज हरियाणा के करनाल में हुए लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा के साथियों से निवेदन है शाम 5:00 बजे तक सभी रास्ते जाम रहेंगे। सरकार का टारगेट 5 सितंबर मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान महापंचायत है। यह चाहते हैं हरियाणा के लोग महापंचायत में ना जा पाए। इन विषयों पर आप सभी ध्यान दें।

यह भी पढ़ें:

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- किसानों को प्रदर्शन करने का अधिकार लेकिन सड़क बंद नहीं कर सकते, अगली सुनवाई 20 सितंबर को

उत्तर प्रदेश गेट पर भिड़े किसान नेता के करीबी, कहा- एक म्यान में दो तलवार संभव नहीं