Maharashtra Political Crisis: फडणवीस फिर बन सकते हैं मुख्यमंत्री, जानिए कौन- कौन हो सकता है कैबिनेट में शामिल

0
242
Maharashtra
Maharashtra Political Crisis: फडणवीस फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, जानिए कौन- कौन हो सकता है कैबिनेट में शामिल

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में कई दिनों से चल रहे सियासी घमासान में अब ठहराव आता नजर आ रहा है। पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब नई सरकार बनने की कवायद तेज हो गई है। यह लगभग तय माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे का गुट और भाजपा मिलकर महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने जा रहे हैं। इस बीच नई सरकार के मंत्रिमडंल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

लिस्ट के अनुसार देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं। फडणवीस की कैबिनेट में शिवसेना के 12 बागी विधायकों को मंत्रिपद मिल सकता है। वहीं भाजपा खेमे से फडणवीस समेत 20 कैबिनेट मंत्री समेत 5 राज्य मंत्रियों को जगह मिल सकती है।

Maharashtra Political Crisis: फडणवीस फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, जानिए कौन- कौन हो सकता है कैबिनेट में शामिल
Maharashtra Political Crisis: देवेंद्र फडणवीस

बता दें कि फिलहाल एकनाथ शिंदे मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। मीडिया से बात करते हुए शिंदे ने कहा, हम सभी लोग बाला साहब ठाकरे की विचारधारा को लेकर आगे जा रहे हैं। हमारे साथ 50 विधायक हैं। मैं अभी राजयपाल से मिलने जा रहा हूं , उसके बाद आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र कैबिनेट में भाजपा की ओर से इन लोगों को मिल सकती है जगह

  • देवेंद्र फडणवीस- मुख्यमंत्री
  • चंद्रकांत पाटिल
  • सुधीर मुनगंटीवार
  • गिरीश महाजन
  • आशीष शेलार
  • प्रवीण दारेकर
  • चंद्रशेखर बावनकुले
  • विजयकुमार देशमुख या सुभाष देशमुख
  • गणेश नाइक
  • राधाकृष्ण विखे पाटिल
  • संभाजी पाटिल निलंगेकर
  • मंगल प्रभात लोढ़ा
  • संजय कुटे
  • रवींद्र चव्हाण
  • डॉ. अशोक उइके
  • सुरेश खाडे
  • जयकुमार रावल
  • अतुल सावे
  • देवयानी फरांडे
  • रणधीर सावरकर
  • माधुरी मिसाल

राज्य मंत्री पद इन- इन लोगों को मिल सकता है

  • जयकुमार गोरे
  • प्रशांत ठाकुर
  • मदन येरावर
  • प्रसाद लाड
  • महेश लांडगे या राहुल कुल
  • निलय नाइक
  • गोपीचंद पडलकर
  • बंटी बंगाडिया

एकनाथ शिंदे के गुट से इन्हें मिल सकती है जगह

Maharashtra Political Crisis: फडणवीस फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, जानिए कौन- कौन हो सकता है कैबिनेट में शामिल
Maharashtra Political Crisis:एकनाथ शिंदे
  • एकनाथ शिंदे – उपमुख्यमंत्री
  • गुलाबराव पाटिल
  • दादा भुसे
  • उदय सामंत
  • अब्दुल सत्तार
  • संजय राठौड़
  • बच्चू कडु
  • तानाजी सावंतो
  • शंभूराज देसाई

एकनाथ शिंदे के गुट से इन्हें मिल सकती है राज्य मंत्री की कुर्सी

  • दीपक केसरकर
  • संदीपन भुमरे
  • संजय शिरसात
  • भारत गोगावले

महाराष्ट्र की नई सरकार में जहां फडणवीस खेमे से चंद्रकांत दादा पाटिल को भी कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं एकनाथ शिंदे के खेमे से 9 कैबिनेट मंत्री समेत 4 राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं।

बता दें कि बुधवार को महाराष्ट्र के सीएम रहे उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उद्धव सरकार के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार को शिवसेना के कई विधायकों के बागी होने के कारण सत्ता से हाथ धोना पड़ा। शिवसेना की ओर से गर्वनर के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

Maharashtra Political Crisis: फडणवीस फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, जानिए कौन- कौन हो सकता है कैबिनेट में शामिल
Maharashtra Political Crisis: उद्धव ठाकरे इस्तीफा देते हुए

इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना की याचिका पर फैसला करते हुए राज्यपाल के फ्लोर टेस्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। फैसले के तुरंत बाद उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव आकर अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here