मैनपुरी से पहली महिला सांसद बनीं Dimple Yadav, लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने दिलाई शपथ

0
92
Dimple Yadav Oath: मैनपुरी से पहली महिला सांसद बनीं डिंपल यादव, अखिलेश यादव की मौजूदगी में ली पद की शपथ
Dimple Yadav Oath: मैनपुरी से पहली महिला सांसद बनीं डिंपल यादव, अखिलेश यादव की मौजूदगी में ली पद की शपथ

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी उपचुनाव में सपा से Dimple Yadav ने एतिहासिक जीत दर्ज की है। इसके बाद आज यानी 12 दिसंबर को डिंपल यादव ने लोकसभा में सदस्यता का शपथ ग्रहण कर लिया है। आपको बता दें, मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद डिंपल यादव समाजवादी पार्टी की एकलौती सांसद बनी हैं। उन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पद की शपथ दिलाया। शपथ ग्रहण के लिए डिंपल अपने पति और सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के साथ पहुंची।

Dimple Yadav Oath: रिकॉर्ड वोटों से दर्ज की जीत

मैनपुरी उपचुनाव में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को करीब 2.88 लाख वोटों से हराया है। इसी के साथ डिंपल यादव ने जसवंतनगर से शिवपाल यादव और 2019 में लोकसभा चुनाव में नेताजी के जीत के रिकॉर्ड को भी पछाड़ दिया है। आपको बता दें, 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान नेताजी ने करीब 94 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीता था। वहीं, जसवंतनगर के शिवपाल यादव से उन्होंने 1.06 लाख की लीड़ ली थी।

आपको बता दें, 2019 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव अपने परिवार के एकमात्र सदस्टय थे जिन्हें सांसद पद के लिए चुना गया था। लेकिन बीते 10 अक्टूबर को उनका एक निजी अस्पतला में निधन हो गया। इसके बाद मैनपुरी में 5 दिसंबर को उपचुनाव कराए गए थे और 8 दिसंबर को वोटों की गिनती हुई थी। इसमें सपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरीं डिंपल यादव ने बीजेपी उम्मीदवार को लाखों के वोटों के अंतर से हराया है।

संबंधित खबरें:

आर्मी अफसर की बेटी कैसे बन गई ‘नेताजी’ की बहू, पढ़ें डिंपल यादव का प्रोफाइल…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here