दिल्ली में रफ्तार का कहर! कार ने 3 बच्चों को कुचला, एक की हालत गंभीर

कार ने फुटपाथ पर खड़े बच्चों को टक्कर मारी है।

0
106
Delhi Road Accident
Delhi Road Accident

Delhi Road Accident: देश की राजधानी दिल्ली में एक तेज रफ्तार कार ने 3 बच्चों को कुचल दिया, जिनमें से एक की हालात गंभीर बताई जा रही है। यह घटना उत्तरी दिल्ली के शक्तिनगर क्षेत्र की है। मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने जख्मी बच्चे को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें आप देख सकते हैं कि किस प्रकार से एक सफेद रंग की कार अपना नियंत्रण खोती है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Delhi Road Accident
Delhi Road Accident

Delhi Road Accident: कार चालक गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, प्रताप नगर निवासी गजेंद्र, लीलावती स्कूल के पास अपनी सफेद रंग की ब्रेजा कार चला रहा था, तभी उसकी कार का बैलेंस बिगड़ गया और उसने फुटपाथ पर खड़े तीन बच्चों को कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह नौ बजे की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार से एक बच्चा बुरी तरह जख्मी होते हुए देखा जा सकता है। कार फुटपाथ पर चढ़ जाती है और फिर आगे कुछ दूरी पर जाकर रूक जाती है। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन बच्चों को चोटें आई हैं, जिनकी उम्र 10, 6 और 4 साल है। इनमें से 6 साल की उम्र वाले बच्चे की हालत गंभीर है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह ने जानकारी दी कि कार ने फुटपाथ पर खड़े बच्चों को टक्कर मारी है। चालक को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही कार को भी जब्त कर लिया गया है। दो बच्चों की हालत ठीक है, वहीं एक की इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने बताया कि कार चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः

मकड़ी के जाल में फंसा अजगर; फिर आगे क्या हुआ, देखें यह Viral Video…

एक राज्य में किचन तो दूसरे में है बेडरूम, जानें इस अनोखे घर की कहानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here