Delhi News: दिल्ली के साकेत कोर्ट में आज सरेआम महिला पर फायरिंग की गई। साकेत कोर्ट के परिसर में गोली चलने के बाद हडकंप मच गया है। शुक्रवार यानी 21 अपैल को कोई बंदूक लेकर कोर्ट परिसर में घुस गया और गोली चलाने लगा। बताया जा रहा है कि ओरोपी परिसर में वकील के रूप में परिसर में दाखिल हुआ था। जानकारी के अनुसार महिला को फिलहाल अस्पताल ले जाया गया है।

दिल्ली के साकेत कोर्ट में फायरिंग की घटना में एक महिला घायल हो गई है। चार राउंड फायरिंग हुई। पुलिस मौके पर मौजूद है। इस घटना के बाद कोर्ट में हडकंप मच गया। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बाद भी यह घटना कई तरह के सवाल खड़े कर रही है। मेटल डिटेक्टर से चेक होने के बावजूद भी कोई कोर्ट के अंदर बंदूक लेकर घुस गया। इस पर सवाल खड़े किए गए हैं।
Delhi News: वकील की भेष में आया था आरापी

Delhi News: कोर्ट में फायरिंग करने वाला आरोपी ने 4 राउंड फायर किए। जानकारी के मुताबिक गवाही देने वाली महिला को मारी गोली गई। महिला न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहती है। मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट नंबर 3 के बाहर हुई फायरिंग हुई। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग करने वाला वकील की भेष में बताया जा रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोर्ट परिसर के अंदर हमले का मामला यह पहला नहीं है। इससे पहले भी रोहिणाी कोर्ट में इसी तरह फायरिंग हुई थी। इसके अलावा सिंतबर 2021 में रोहिणाी कोर्ट में गैंगवार हुआ था।
संबंधित खबरें…
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के ट्रक पर आतंकी हमला; 5 जवान शहीद, PAFF ने ली जिम्मेदारी